Categories: EducationGovernment

19 साल बाद गणित शिक्षकों के दस्तावेजों पर उठें सवालों के बाद मचा बवाल

19 साल बाद अचानक शिक्षकों की भर्ती के संबंध में जब मुख्य सचिव व सीएम के माध्यम से शिकायत पत्र प्राप्त होने के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों से लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर गणित शिक्षकों की शैक्षणिक व अन्य सत्यापित दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर भिजवाने के निर्देश दिए तो एकदम से हड़कंप मच गया।

दरअसल, इन सभी पर आगामी कार्यवाही की गाज गिर सकती हैं। दरअसल, यह शिक्षक पानीपत, अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, कैथल, झज्जर, सिरसा, जींद, करनाल, पलवल व कुरुक्षेत्र में कार्यरत हैं।

19 साल बाद गणित शिक्षकों के दस्तावेजों पर उठें सवालों के बाद मचा बवाल

वैसे तो जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षा निदेशालय के पत्र के मुताबिक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन क्रमांक 2-99 के तहत गणित अध्यापकों की चयन सूची निदेशालय में भेजी गई थी। पात्र पाए गए उम्मीदवारों को गणित अध्यापकों के पद पर निदेशालय के आदेशानुसार 6 फरवरी व 28 नवंबर 2002, 18 व 25 मार्च तथा 8 व 21 अप्रैल 2003 के अलावा 23 नवंबर 2004 अनुसार नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे।

अब इस भर्ती के संबंध में मुख्य सचिव व सीएम हरियाणा सरकार के माध्यम से एक शिकायत निदेशालय को प्राप्त हुई है। इसकी जांच निदेशालय स्तर पर की जानी है। इनमें पानीपत, अंबाला, जींद, पलवल, कुरुक्षेत्र व रेवाड़ी से एक-एक, हिसार से छह, रोहतक से पांच, भिवानी से सात, कैथल, करनाल व झज्जर से दो-दो तथा सिरसा से दो शिक्षक शामिल हैं।

निदेशालय ने रोहतक, हिसार, झज्जर, सिरसा, रेवाड़ी की डीईओ व पानीपत, अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, कैथल, झज्जर, सिरसा, जींद, करनाल, पलवल व कुरुक्षेत्र के डीईईओ को पत्र लिखकर अंकित किए गए 34 शिक्षकों के शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दसवीं, बारहवीं, बीए, बीएससी, बीकाम, एमए, एमएससी, एमकाम, बीएड के अलावा एससी, बीसी व दिव्यांगता से संबंधित सर्टिफिकेट, ईएसएम व डीईएसएम सर्टिफिकेट व रिहायशी प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां निदेशालय में रजिस्ट्रड पोस्ट के माध्यम से एक सप्ताह में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।

वहीं इस बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल ने बताया कि निदेशालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें पानीपत जिले में केवल एक शिक्षिका है। उसके सभी शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज सत्यापित कर भिजवाए जाएंगे। इस बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago