Categories: GovernmentPolitics

अनिल विज के सामने रखी महिला हॉकी टीम की सदस्य ने रखी ऐसी मांग की सोच में पड़ गए गृहमंत्री

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही फाइनल में जीत हासिल नहीं कर पाई, लेकिन उनके जज्बे और होसले से पूरा देश प्रसन्न है। टोक्यो में खेलने गई महिला हॉकी तीन की आठ खिलाड़ी हरियाणा के ग्रह, स्वास्थ्य और शहरी निकाय मंत्री अनिल विज से उनके चंडीगढ़ स्थित कार्यालय गईं। शाहबाद के विधायक रामकरण काला के साथ अनिल विज से उनके कार्यालय पहुंची इन महिलाओं का विज ने शाल उड़ाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा से वे बेहद खुश हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि भविष्य की तैयारी और जरूरतों के लिए पुरुस्कार की इस राशि को बढ़ाया जाए।

अनिल विज के सामने रखी महिला हॉकी टीम की सदस्य ने रखी ऐसी मांग की सोच में पड़ गए गृहमंत्री

महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में मिली हरियाणा की खिलाड़ियों मोनिका, निशा, नवनीत कौर, नवजोत कौर, उदय, शर्मिला और नेहा ने गृह मंत्री अनिल विज से अनुरोध करते हुए कहा कि जिस प्रकार बाकी खिलाड़ियों को सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लाट सस्ती दरों पर आवंटित करने की घोषणा की है, उसी प्रकार उन्हें भी ये सुविधा दी जाए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के पहले ग्रह मंत्री अनिल विज खेल मंत्री थे। लेकिन अब खेल मंत्रालय संदीप सिंह के पास है। अनिल विज ने भारतीय महिला हॉकी के सदस्यों के जोश की सराहना की। विज ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि लड़कियों को भी प्रोत्साहन व समर्थन मिले तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ओलिंपिक खेलों की प्रतियोगिता में पहुंचना कोई छोटी बात नही है, किसी भी खिलाड़ी व टीम के लिए यह बहुत ही गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि खेलों में हार – जीत तो चलती ही रहती है, इसका कोई खास महत्व नहीं होता। उन्होंने कहा महत्व इस बात होना चाहिए कि हमारे खिलाड़ियों ने पूरी लगन व मेहनत के साथ खेला और बहुत अच्छा प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि भले ही महिला हॉकी तीन जीत नहीं पाई, लेकिन उन्होंने अपने देश के नाम को चमकाया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago