Categories: Uncategorized

बैंको को झटका! ATM में नहीं है कैश, तो बैंकों को देना होगा , 10 हजार का जुर्माना; इस तारीख से लागू होगा यह नियम

समय पर कैश न मिलने से लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार ATM में कैश न होने के कारण लोगों को बहुत सी परेशानी होती हैं। इस समस्या को देखते हुए RBI ने ATM में कैश खत्म होने के मामले में बैंकों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है।

आपको बता दे की यह नया नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा। RBI के निर्देशों के मुताबिक 1 अक्टूबर 2021 से अगर किसी बैंक के ATM में किसी महीने अगर 10 घंटे या इससे ज्यादा समय तक कैश उपलब्ध नहीं रहता है तो इसका भुगतान बैंक को 10 हजार रुपए का जुर्माना देकर करना पड़ेगा।

बैंको को झटका! ATM में नहीं है कैश, तो बैंकों को देना होगा , 10 हजार का जुर्माना; इस तारीख से लागू होगा यह नियम

RBI ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है,ताकि ATM के जरिए लोगों को पर्याप्त नगदी सुनिश्चित की जा सके। क्योंकि समय पर कैश न मिलने से  लोगों को परेशानी होती है। साथ ही उनके समय की भी बर्बादी होती है आपको बता दे की कुछ बैंक ATM में कैश डालने के लिए कंपनियों की सेवा लेते हैं।

इस स्थिति में भी बैंक को जुर्माना भरना होगा। इसके बदले में बैंक उस व्हाइट लेबल ATM कंपनी से जुर्माने की भरपाई कर सकता है। दरअसल बैंक ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक खाताधारकों से जुर्माना लेता था।

कैश की कमी की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक खाताधारकों से जुर्माना राशि के रूप में 20 रुपए प्लस GST अलग से वसूली करता है। ATM में कम कैश होने की समस्या काफ़ी समय से चल रही है।

आपको बता दें कि जून 2021 के अंत तक देशभर में 2.14 लाख ATM थे। उसके बाद भी ATM में कम कैश होने की समस्या ऐसी की ऐसी बनी हुई हैं। अब देखने वाली बात ये है कि बैंक पर जुर्माना लगने से इस समस्या पर कितनी रोक लगती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago