Categories: Featured

दूल्हे को थी कुछ ऐसी परेशानी, जब लिया टेस्ट तो खुल गई पोल, जानें क्यों दुल्हन ने लौटा दी बारात

शादी का दिन हर किसी के लिए काफी खास होता है। बच्चों के माता पिता शादी का सपना काफी वर्षों से देखते आते हैं। आपने शादी टूटने की बहुत सारी वजहें सुनी और देखी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यहां दूल्हे द्वारा हिंदी का अखबार न पढ़ पाने की वजह से शादी टूट गई और दूल्हे पक्ष के खिलाफ मुकद्दमा पंजिकृत भी हो गया।

इस वजह से काफी लोग हैरत में पड़ गए हैं कि आखिर ऐसा भी हो सकता है? दूल्हे द्वारा हिंदी का अखबार न पढ़ पाने की वजह यह नहीं है कि उसे पढ़ना नहीं आता, बल्कि दूल्हा सुशिक्षित है कमी आई तो उसकी नजरों में यानी दिखाई न पढ़ना लड़के के लिए अभिशाप बन गया और शादी भी टूटी। दुल्हन भी न मिली और मुकदमा लिखा वो अलग।

दूल्हे को थी कुछ ऐसी परेशानी, जब लिया टेस्ट तो खुल गई पोल, जानें क्यों दुल्हन ने लौटा दी बारात

उसकी नज़रे कमज़ोर पड़ गयी थी। यह एक बड़ी समस्या है। दरअसल, औरैया जनपद के सदर औरैया कोतावली क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर निवासी अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी शिवम निवासी बंशी थाना अछल्दा में तय की। पढ़े लिखे सुशिक्षित लड़के को देखकर अर्जुन सिंह ने पहली ही नजर में लड़के को पसंद कर लिया।

लड़का सभी को काफी पसंद आ गया था। लेकिन उसकी कमजोर नज़र ने सारा खेल बिगाड़ दिया। सभी तैयारियों के साथ तय तारीख पर दहेज इत्यादि, जिसमें मोटरसाइकिल व नगदी भी देकर लगुन चढ़ाई। इसके बाद तय तारीख 20 जून को जब बारात घर पर आई. सारे लोग खुश थे। शादी की रस्मों की तैयारियां चल रही थीं।

फिर अचानक ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। शादी के दौरान दूल्हे के द्वारा लगातार पूरे समय नजर का चश्मा लगाए रहने की वजह से घर की महिलाओं को संदेह हुआ। इस पर जब लड़के से यानी दूल्हा बने शिवम से हिंदी का अखबार बिना चश्मे के पढ़वाया तो वह पढ़ नहीं सका। लड़का बिना चश्मा के देख नहीं सकता था। यह सुनकर वधु यानी अर्चना के द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया, जिस पर लड़की पक्ष के सभी लोगों ने एकमत होकर लड़के पक्ष से शादी करने से मना कर दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago