Categories: Featured

शख्स का पत्नी से इस बात पर हुआ झगड़ा तो पैदल ही चल पड़ा 450 किमी, बोला- गुस्से में पता ही नहीं लगा

महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में कई घरों में पति – पत्नी के बीच झगडे हुए हैं। किसी में तलाक तक बात पहुंची तो कोई शांत हो गया। पति-पत्नी झगड़े के बाद अक्सर गुस्सा शांत करने को पड़ोस के पार्क या मोहल्ले में टहल आते हैं। इटली का एक शख्स गुस्सा उतारने के लिए पैदल-पैदल घर से 450 किलोमीटर दूर आ गया। वह करीब एक सप्ताह तक घर नहीं गया। कोमो शहर में रहने वाला यह व्यक्ति करीब 450 किलोमीटर दूर एड्रिएटिक तट के कस्बे फानो जा पहुंचा।

वह चलने में इतना मग्न हो गया कि उसे पता ही नहीं चला कि वह जा कहां रहा है। पुलिस ने उसे देर रात करीब दो बजे लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया और उस पर करीब 35,700 रुपये का जुर्माना लगाया।

अजब-गजब: पत्नी से झगड़े के बाद पैदल ही 450 किमी दूर निकला, बोला- गुस्से में पता ही नहीं लगा

यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस मामले की बात कर रहा है। पहले तो पुलिस को उसके इस कारनामे पर यकीन नहीं हुआ। हालांकि, उसकी आईडी जांचने और नजदीकी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने एक सप्ताह पूर्व उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

गुस्से में अक्सर ऐसी चीजें हो जाती हैं जिसका पछतावा हमें बाद में होता है। उसने करीब 60 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन तय की थी। उसने कहा कि उसे गुस्से के चलते इतनी दूर निकल आने का अहसास नहीं हुआ। पत्नी उसे लेने फानो पहुंची थी। वहीं, इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह शख्स बहादुर है। उन्होंने उस पर जुर्माना लगाने की निंदा की। बता दें इटली में महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक देशव्यापी कर्फ्यू लगा है।

पति – पत्नी के बीच झगड़ों की खबर कोई पुरानी नहीं है अक्सर ऐसी ख़बरें आती रहती हैं। लेकिन इस प्रकार का मामला पहली बार सामने आया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago