Categories: FaridabadLife Style

फरीदाबाद की मार्केट में आए ये डिजिटल राखी, कोड स्कैन करते ही बजता हैं- बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है

विज्ञान की तरक्की के साथ हर चीज का तकनीकी विकास हो रहा है। इस तकनीकी समाज में अब हर कार्य डिजिटल तरीके से हो रहा है। समय के साथ-साथ हर चीज डिजिटल होती जा रही है। यह डिजिटलाइजेशन भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर भी देखने को मिल रहा है। तकनीक के चलते अब रक्षाबंधन भी डिजिटल हो गया है।

फरीदाबाद की मार्केट में आए ये डिजिटल राखी, कोड स्कैन करते ही बजता हैं- बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है

बाजार में डिजिटल राखियां भी अब आ गई हैं। भाई की कलाई पर जब डिजिटल राखी बांधी जाएगी तब गूगल कैमरे से राखी पर दिए गए क्यूआर कोड को मोबाइल फोन पर स्कैन किया जाएगा, तो उसी वक्त भाई-बहन के प्यार से जुड़े गीतों की वीडियो सुनने और देखने को मिलेगा।

यहां के पांच नंबर एम ब्लाक निवासी तथा साईं राखी निर्माता अजय खरबंदा ने कुछ ऐसी ही राखियां तैयार की हैं। महामारी की वजह से बहुत सी बहनें दूसरे शहरों में अपने भाइयों के घर नहीं जा पा रही हैं। ऐसी बहनें अपने भाइयों के घर भेजने के लिए डिजिटल राखियां खरीद रही हैं। इन डिजिटल राखियों की कीमत 150 से 450 रुपये तक है।

राखी निर्माता अजय खरबंदा ने बताया कि वह कई वर्षों से राखी बनाने के काम से जुड़े हुए हैं। इस वर्ष उन्होंने रक्षाबंधन पर कुछ नया करने का सोचा था। अजय ने बताया कि बच्चों के लिए उन्होंने अलग से कार्टून करेक्टर वाली डिजिटल राखियां भी तैयार की हैं।

इसकी कीमत 75 से 200 रुपये है। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एक तरफ गाना सुनाई देगा तो वहीं दूसरी तरफ उसकी वीडियो भी दिखाई देगी और यह वीडियो तब तक चलेगी जब तक की पूरी तरह से खत्म नहीं होती या फिर फोन को बंद ना कर दें।

राखी निर्माता अजय खरबंदा ने बताया कि आज हम डिजिटल युग में हैं और हमारे पास हर वो उपकरण मौजूद है जिसकी सहायता से हम किसी के दूर होने पर भी उससे बात कर सकते हैं। उसके पास होने का एहसास होता है तो इसी एहसास को देखते हुए इन राखियों को बनाया गया है ताकि जो बहनें अपने भाइयों के पास नहीं जा सकती, उनका प्यार भरा संदेश जरूर उनके भाइयों तक राखी के साथ पहुंच जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago