Categories: Special

हरियाणा: रक्षाबंधन पर बहनों और बच्चे के लिए फ्री बस यात्रा, रोडवेज कर्मियों की कैंसिल की छुटि्टयां

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके 15 साल तक के बच्चों का रोडवेज बसों में सफर नि:शुल्क किया है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सके इसके लिए हरियाणा रोडवेज बसों में 22 अगस्त को महिलाओं और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सफर फ्री रहेगा।

वहीं यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। परिवहन निदेशालय की ओर से इसे लेकर सभी डिपो महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा: रक्षाबंधन पर बहनों और बच्चे के लिए फ्री बस यात्रा, रोडवेज कर्मियों की कैंसिल की छुटि्टयां

केवल तीन राज्यों में मिलेगा इसका लाभ

हरियाणा सरकार ने पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और बच्चों का सफर नि:शुल्क किया है। इन राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में जाने वाली बहनों को टिकट लेना होगा।

21 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू होगा नि:शुल्क सफर

स्टेशन सुपरवाइजर पंकज पूनिया ने बताया कि महामारी की इस कठिन परिस्थिति में रोडवेज बसों में सफर के दौरान महामारी गाइडलाइन का पालन करना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य है। रक्षाबंधन के लिए 21 अगस्त की रात 12 बजे से बहनों का नि:शुल्क सफर शुरू होगा और यह 22 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगा।

पिछले साल नहीं मिली थी सुविधा

पिछले वर्ष महामारी के कारण प्रदेश सरकार की तरफ से बहनों को बसों में नि:शुल्क यात्रा की छूट नहीं दी गई थी। लेकिन इस साल महामारी के संक्रमण में कमी आने के चलते छूट प्रदान की गई है। अभी महामारी का प्रभाव पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए रक्षाबंधन पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी कोविड प्रोटोकाल, जैसे मास्क पहनना, वैक्सीनेशन, अधिकतम पचास फीसद सीटिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

यात्रियों को गाइड करने के लिए बस स्टैंड पर मौजूद रहेगा स्टाफ

रक्षाबंधन के दिन अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। बस स्टैंड पर लोगों को गाइड करने के लिए वर्दी पहने हुए पर्याप्त स्टाफ मौजूद रहेगा। जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago