Categories: India

दो भाईयों ने वकालत पेशे के साथ साथ बागवानी व सब्जी की खेती को अपनाकर नई मिसाल पेश की

वह कहते हैं जिंदगी में कभी ना कभी ऐसी स्थिति जरूर आती है, जिसके चलते व्यक्ति ने जो कभी अनुभव ना किया हो वह सभी अनुभव और परिस्थिति का ज्ञान करा देती हैं। खासकर, अगर बात की जाए तो संक्रमण या वैश्विक महामारी के दौरान लोगों ने वह भी दृश्य देखे है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

महीनो तक घर बैठना, आर्थिक तंगी से जूझ, ना बाहर निकल पाना, अपने घर में कैद हो जाना। जाने कितने ही ऐसे दृश्य दुनिया के हर व्यक्ति ने देखें हैं,जिसके बाद लोगों ने अब सबक सीखा और संक्रमण काल में भी खुद को आर्थिक मंदी से बचाने के लिए एक ही क्षेत्र में कदम न रख कर दूसरे भी क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाया।

दो भाईयों ने वकालत पेशे के साथ साथ बागवानी व सब्जी की खेती को अपनाकर नई मिसाल पेश की

इसका ताजा उदाहरण, उचाना हलके के गांव के घोघड़िया के दो चचेरे भाई वकालत पेशे के साथ साथ बागवानी व सब्जी की खेती को अपनाकर नई मिसाल पेश की है। कोरोना काल में लॉकडाउन लगा और कोर्ट बंद हो गई थी तो दोनों वकील भाइयों ने गांव में अपनी जमीन पर बागवानी व पॉली हाउस में सब्जी की खेती शुरू की थी। डेढ़ साल में ही इस व्यवसाय से लाखों रुपए की आमदनी हो चुकी है।

साथ ही दूसरों को भी रोजगार और बागवानी खेती की ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। सज्जन बूरा और यज्ञदीप दोनों चचेरे भाई हैं। यज्ञदीप बूरा अर्बन एस्टेट कॉलोनी और सज्जन बूरा पटियाला चौक जींद रहता है और दोनों जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।

दोनों भाइयों ने आपदा को अवसर में बदलकर गांव में जाकर अपनी जमीन पर बागवानी की खेती करने का मन बनाया। बागवानी विभाग से सलाह और ट्रेनिंग लेकर बागवानी शुरू की और शुरुआत में नेट हाऊस लगाकर तीन एकड़ में खीरा लगाया और तरबूज की बेल भी लगाई। इसके बाद तीन एकड़ में अमरूद और एक एकड़ में किन्नू लगाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago