Categories: Featured

किसी पर नहीं बनना चाहते बोझ इसीलिए 98 साल की उम्र में बेचते हैं चने, आँखे नम कर देगी इनकी कहानी

आज के समय में देखा जाये तो ज़्यादातर लोगों को मेहनत से लगाव नहीं है। आज भी धरती पर बहुत से ऐसे लोग पाए जाते हैं जो हमेशा आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। लेकिन रायबरेली के हरचंदपुर के रहने वाले 98 वर्षीय विजय पाल सिंह आज भी महज इसलिए चने की दुकान लगाते हैं जिससे उनके बच्‍चों पर उनका बोझ न पड़े। विजय पाल इस उम्र में भी चने का ठेला लगाते हैं और जो थोड़ी-बहुत कमाई होती है, उससे अपना पेट पालते हैं।

खुद अपने दम पर वह अपना गुजारा करते हैं किसी के आगे हाथ नहीं बढ़ाते। विजय के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन विजय पाल महज इसलिए दुकान लगाते हैं, जिससे कि उनका बोझ उनके बच्चों पर ना पड़े और वो अपनी पेट खुद भर सकें।

किसी पर नहीं बनना चाहते बोझ इसीलिए 98 साल की उम्र में बेचते हैं चने, आँखे नम कर देगी इनकी कहानी

कई बार न हम उम्र का हवाला देते हुए कई चीज़ें करने से बचते हैं लेकिन इस बुजुर्ग़े ने मेहनत को ही अपना साथी बनाया है। विजय पाल सिंह का चने बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वहां के डीएम वैभव श्रीवास्‍तव खुद उनके पास पहुंचे। डीएम ने बुजुर्ग को सम्‍मान के साथ अपने कार्यालय बुलाया। यहां उन्‍होंने विजय पाल को 11 हजार नकदी, छड़ी, शाल सहित शौचालय और पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड भी बनवाकर दिया।

आज भी कई लोगों का मानना है कि जब तक हाथ पैर सही सलामत है उनको आत्मनिर्भर बनना होगा और दूसरों की जरूरत नहीं लेनी चाहिए। रायबरेली के हरचंदपुर के रहने वाले विजय पाल सिंह की उम्र 98 साल है। वह उम्र के इस पड़ाव में भी चने की दुकान लगाते हैं। द‍िन भर जो कमाई होती है, दो वक्‍त का खाना खाते हैं। व‍िजय पाल का चने की दुकान के साथ वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल होने के बाद डीएम वैभव खुद उनसे मि‍लने पहुंचे।

हर युवा वर्ग को इनसे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। हमें इनसे मेहनत करने की सीख लेनी चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago