Categories: International

तालिबान के खिलाफ हुई नए खिलाड़ी की एंट्री, इन इलाकों को फिर से कब्जाने की तैयारी शुरू

तालिबान के खिलाफ हुई नए खिलाड़ी की एंट्री, इन इलाकों को फिर से कब्जाने की तैयारी शुरू

हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान में जो दहशत फैलाई है पूरी दुनिया उससे अच्छी तरह से वाकिफ है। ऐसे में कोई भी देश अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। इस कारण लोग बहुत चिंतित हैं कि पता नहीं आगे चलकर क्या होगा? कहीं न कहीं ये बात तो हम लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह इन तालिबानियों ने एक के बाद में एक राज्यों से अफगान सेना को पीछे धकेलते हुए तेजी के साथ राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया।

लेकिन देखने से तो यह लग रहा है कि अभी तक इन तालिबानियों का पाला अफगानिस्तान के असली देशभक्तों से नहीं पड़ा था।

अफगानिस्तान में पंजशीर घाटी एक पूरा राज्य है और यह अभी तालिबान के नहीं बल्कि नोर्दर्न अलायन्स के कब्जे में है।

नोर्दर्न अलायन्स ने भरी हुंकार, अमरुल्लाह सालेह भी हैं साथ

यहां के लोग तालिबान के विरोध कर लोकतांत्रिक तरीके से एक सरकार बनाने के पक्ष में हैं। अहमद मसूद इसका नेतृत्व कर रहे है, जिनके पीछे हजारों लोगो की सेना खड़ी है और जो भी अफगान सेना के जवान है इन्होंने उनको भी अपने साथ में आने का आग्रह किया है।

सालेह के नेतृत्व में पंजशीर घाटी में इकट्ठा हुए सभी देशभक्त

अफगानिस्तान के सारे स्वतंत्रता सेनानी, अफगान सेना के जवान और और कई आम लोग पंजशीर घाटी में अमरुल्लाह सालेह के नेतृत्व वाले नोर्दर्न अलायंस में जमा हो रहे हैं। इन लोगों का संकल्प है कि ये एक-एक करके सारे राज्य तालिबान से वापिस छीन लेंगे। इसके लिये इन्होंने विश्व के विभिन्न देशो से मदद मांगनी भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इन्होंने तालिबान का संपर्क अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ से तोड़ने के लिए कार्यवाही भी शुरू कर दी है। इसके बाद ये इनके कण्ट्रोल में आ सकता है।

तालिबान को पहले भी खदेड़ चुका है नोर्दर्न अलायन्स

नोर्दर्न अलायन्स के लिए यह कोई नयी चीज नहीं है। आज से लगभग बीस साल पहले भी जब तालिबान ने घुसपैठ की थी, तब भी उसे रोकने और भगाने में इन्होंने ही प्रमुख भूमिका निभाई थी। कई अस्पष्ट रिपोर्ट्स यह बात भी सामने आई है कि नोर्दर्न अलायन्स को भारत का भी पूरा सपोर्ट हुआ करता था। अगर इस बार भी इनको भारत से सपोर्ट मिलता है तो फिर ये आसानी से तालिबान को अफगानिस्तान से खदेड़ सकते हैं।

अमेरिका का स्टैंड स्पष्ट नहीं

फिलहाल अमरुल्लाह सालेह और नोर्दर्न अलायन्स दोनों यह उम्मीद कर रहे हैं कि चाहे अमेरिका उन्हें फ़ोर्स न दे लेकिन अगर वह उनको कुछ हथियार आदि उपलब्ध करवा दे तो ये लोग अपनी पूरी जान लगाकर अफगानिस्तान को वापिस लेने के लिए तालिबान से युद्ध में भी पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन अभी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडन इस पर स्पष्ट नहीं हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago