Categories: Entertainment

लॉकडाउन में छूटा काम तो सेक्‍स रैकेट में शामिल हुई ये बॉलीवुड अभिनेत्री, 2 लाख रुपये थी 2 घंटे की फीस

लॉकडाउन में छूटा काम तो सेक्‍स रैकेट में शामिल हुई ये बॉलीवुड अभिनेत्री: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक जुहू के एक फाइव स्टार होटल में पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टॉप मॉडल और एक मशहूर अभिनेत्री (TV Actress) को गिरफ्तार किया है. ये दोनों महिलाएं दो घंटे के लिए दो लाख-दो लाख रुपये चार्ज करती थीं.

हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से सभी की निगाहें इस तरफ थीं. दरअसल अश्लील फिल्मों (Porn Movies) के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा के बाद ये इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पहला बड़ा मामला था.

road landscape street storm
Photo by Aaron Houston on Pexels.com

इसलिए मामले की भनक लगते ही मुंबई के कुछ रसूखदारों और ईशा के परिचितों में हड़कंप मच गया होगा. हालांकि क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल और अभिनेत्री  की गिरफ्तारी नहीं दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है.

फाइव स्टार होटल था देह व्यापार का अड्डा

दरअसल पुलिस को टिप मिली थी कि ईशा खान काफी समय से मुंबई के नामी होटल में सेक्‍स रैकेट चला रही है. जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक खास टीम बनाई. क्राइम ब्रांच के अफसर ने खुद फर्जी ग्राहक बनकर ईशा खान से संपर्क किया.

इसके बाद ईशा ने कई फोटो भेजे. क्राइम ब्रांच टीम ने इन 2 लड़कियों के फोटो सेलेक्‍ट किए. जिनमें से एक कई विज्ञापनों यानी एड फिल्म्स में काम करती है तो दूसरी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है.

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

मॉडल और टीवी अभिनेत्री ने बताया कि कोरोना की वजह से जब से लॉकडाउन लगा, तब से काम नहीं मिल रहा। लॉकडाउन के कारण जो धारावाहिक वो कर रही थीं, वो भी बंद है। ऐसे में उन्‍हें मुंबई में रहने के लिए पैसे की जरूरत थी। यही कारण है कि वह सेक्स रैकेट में आ गईं।

गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को साइबर संबंधित पोर्नोग्राफी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को अंतरिम राहत देते हुए उनके जमानत की सुनवाई 25 अगस्त तक के लिए सुरक्षित कर ली।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago