Categories: Government

प्रदेश सरकार का कॉलेज छात्राओं के लिए तोहफा, चलाई जाएंगी करीब 600 निशुल्क बसें

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ का नारा केवल नारा नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा इस नारे के तहत लड़कियों को अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। समय समय पर सरकार लड़कियों के लिए कुछ न कुछ नया करने की योजना बनाती रहती है। महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से एक और विशेष सुविधा प्रदेश की महिलाओं को दी गई है।

उच्च शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं के लिए राज्य परिवहन द्वारा स्पेशल बसें चलाई जाने की योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत छात्राओं को उनके गावों से लेकर कॉलेज तक आने व जाने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदेश सरकार का कॉलेज छात्राओं के लिए तोहफा, चलाई जाएंगी करीब 600 निशुल्क बसें

इस संदर्भ में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा से छात्राओं एवं उनके परिवार वालों को बड़ी राहत मिल सकेगी। लगभग 600 ऐसी बसों को संचालित करने की योजना तैयार की गई है।

जेपी दलाल का कहना है कि हमारी सरकार महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को लेकर शुरू से ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लड़कियों की सुविधा के लिए अनेक कार्य करने के साथ ही समय समय पर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम भी उठाए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए उनके गांव से कॉलेज तक आने व जाने की सुविधा के लिए हरियाणा परिवहन की स्पेशल बसें चलाए जाने का फैसला दिया है।

प्रदेश कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस सुविधा से लड़कियों को कॉलेज का सफर तय करने के लिए घंटों तक वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चलाई जा रही इस बसों में उनके लिए पर्याप्त सीटों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का कोई सामना नहीं करना पड़ेगा। जेपी दलाल ने बताया कि इस सुविधा के अनुसार छात्राओं को बस स्टैंड से कॉलेज तक व कॉलेज से वापस बस स्टैंड तक के सफर में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगा।

बस छात्राओं को गांव के बस स्टॉप से लेकर कॉलेज गेट तक छोड़ेगी तथा इसी प्रकार वह गांव के बस स्टैंड तक भी पहुंचाएगी। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अहम कदम साबित होगा। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से न केवल छात्राएं बल्कि उनके अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिल सकेगी। जेपी दलाल ने बताया कि लोहारू हलके की छात्राएं जो बहल, सिवानी, लोहारू व ईशरवाल के कॉलेजों में पढ़ने जाती हैं, इन सभी छात्राओं के लिए 5-5 बसें संचालित की जाएंगी। इस सुविधा से लोहारू विधानसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के करीब 200 से अधिक गांव की लड़कियों को फायदा मिल सकेगा।

कॉलेज छात्राओं के लिए निशुल्क बस सुविधा देने की योजना में गांव के रूट तय करना सबसे अहम जिम्मेदारी है, जिसे कॉलेज के प्राचार्य है परिवहन अधिकारियों को निभाना है। परिवहन अधिकारी द्वारा कॉलेजों के प्राचार्य से विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने आने वाली छात्राओं की संख्या की जानकारी ली जाएगी तथा उसी के आधार पर रूट तैयार किए जाएंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि प्रदेश सरकार सदैव ही महिलाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा को लेकर काफी गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी सरकार का प्रयास रहता है कि महिलाओं को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहे।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के कॉलेजों की संख्या में भी इजाफा किया गया है तथा अब कॉलेज तक आने में जाने के लिए निशुल्क व सुविधा देने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर यह प्रदेश सरकार की ओर से सभी बहन और बेटियों के लिए एक तोहफा के समान है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago