चौबीस घंटे के लिए प्रेगनेंट हुआ शख्स, चलना-फिरना छोड़िए, बिस्तर से उठ भी नहीं पाया, जानिए ये पूरा मामला

महिलाएं जब किसी बच्चे को जन्म (Pregnancy) देने जा रही होती हैं, तो उनके चेहरे का ग्लो और क्यूट बेबी बंप देखकर हर किसी को लगता है कि ये कितना खास अनुभव होगा. हालांकि जब इस अनुभव से किसी पुरुष को गुजरना पड़ता है, तो उसकी हिम्मत जवाब दे जाती है. मैटलैंड हैनले (Maitland Hanley) नाम के शख्स ने महज 24 घंटे के लिए प्रेगनेंट होना चाहा, तो कुछ ही घंटों में उसकी हालत खराब हो गई.

TikTok यूज़र Maitland Hanley के घर हाल ही में एक बच्चे का जन्म हुआ है. ऐसे में उसने अपनी पार्टनर की हालत को समझने के लिए प्रेगनेंसी का ट्रायल लेना चाहा. एक दिन छोड़िए, इस शख्स की हालत 5-6 घंटे के अंदर ऐसी हो गई कि उसका उठना-बैठना तक मुहाल हो गया.

चौबीस घंटे के लिए प्रेगनेंट हुआ शख्स, चलना-फिरना छोड़िए, बिस्तर से उठ भी नहीं पाया, जानिए ये पूरा मामला

मैटलैंड ने अपने प्रेगनेंसी ट्रायल (Pregnancy) की क्लिप सोशल मीडिया (Social Media Video) पर भी शेयर की है.

आसान नहीं है पेट में बच्चा पालना

क्लिप में मैटलैंड बेड पर लेटे हुए हैं. उन्होंने अपने पेट पर एक बड़ा तरबूज लपेट रखा है. इसके ऊपर भी उन्होंने चेस्ट एरिया पर दो छोटे तरबूज (Water Melon prank) लपेट रखे हैं. इस वीडियो में पीछे से एक महिला अलार्म क्लॉक सेट करती हुई सुनी जा सकती है.

मैटलैंड का ये ट्रायल पूरे दिन के लिए था. शुरुआत में उसे सब कुछ ठीकठाक लग रहा था और वो कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है. हालांकि जैसे ही वो अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करते हैं, उनसे ये नहीं हो पाता. किसी तरह से वो ऊपर उठ पाते हैं.

Social Media पर लोगों ने पसंद किया वीडियो

वीडियो के दौरान मैटलैंड (Maitland Hanley) को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ये बिल्कुल भी आसान नहीं है. उसके आस-पास के लोग भी उसकी हालत पर हंस रहे होते हैं. इस वीडियो को अब तक TikTok पर 15 लाख लोग देख चुके हैं और 10 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं.

हज़ारों लोगों ने मैटलैंड के वीडियो पर दिलचस्प कमेंट किए हैं. ज्यादातर लोगों ने महिलाओं को सुपरहीरो कहा है. महिलाओं ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है -आपको क्या लगा था, ये आसान है?

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago