Categories: Sports

खिलाड़ियों की पहली पसंद बन रहा है हरियाणा, बेहतर सुविधाएं और खेल नीति है वजह

हरियाणा सरकार खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता फैला रही है। खिलाड़ियों को जितनी सुविधाएं हरियाणा सरकार दे रही है उतनी किसी और राज्य में नहीं दी जाती। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक दी जाती है। हरियाणा अब उन लोगों की पहली पसंद है जो खेलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

यहां की इनामी राशि और सुविधाएं इसकी बड़ी वजह हैं। इसलिए पंजाब और चंडीगढ़ के खिलाड़ी भी हरियाणा की ओर से खेलना चाहते हैं।

खिलाड़ियों की पहली पसंद बन रहा है हरियाणा, बेहतर सुविधाएं और खेल नीति है वजह

पंजाब में ढाई, चंडीगढ़ में पांच और हरियाणा में छः करोड़ हैं इनामी राशि

पंजाब में ओलंपिक पदक विजेता को ढाई करोड़ रुपए दिए जाते हैं, वहीं चंडीगढ़ में यह राशि पांच करोड़ रुपए है। हरियाणा की बात करें तो यहां खिलाड़ी को छः करोड़ रुपए इनाम के तौर पर दिए जाते हैं।

नेशनल चैंपियनशिप के विजेता जूनियर खिलाड़ी को डेढ़ लाख रुपए इनाम

पंचकूला से नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले जूनियर खिलाड़ी को डेढ़ लाख रुपये दिए जाते हैं। इसलिए भी ज्यादातर खिलाड़ी यहां से प्रतिभागिता करना चाहते हैं।

इन खेलों के लिए उपलब्ध है सुविधाएं

दूसरी वजह यह है कि पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल की ज्यादातर सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। इसलिए खिलाड़ियों को यहां अभ्यास करने में काफी सुविधा होती है। पंचकूला स्टेडियम में वुशु, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन के साथ अन्य खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नीरज के गोल्ड जितने के बाद सेंटर में आई खिलाड़ियों की बहार

हरियाणा के जिला खेल अधिकारी नसीम अहमद ने बताया कि पंचकूला में नीरज के गोल्ड जीत के आने के बाद सेंटर में खिलाड़ियों की बहार आ गई है। स्टेडियम में करीब साढ़े चार सौ बच्चे प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी एथलीट हैं। जब से हरियाणा ने मूल मूल निवास की अवधि को 15 से घटाकर पांच वर्ष किया है, उसके बाद से ही पंजाब और चंडीगढ़ से काफी खिलाड़ी यहां आने लगे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago