Categories: Politics

नीरज शर्मा ने विधानसभा में उठाए अहम मुद्दे, परिवार पहचान पत्र के आकड़ो की सुरक्षा को लेकर रखा नया विधेयक

चंडीगढ़, फरीदाबाद। तीन दिन चले विधानसभा के मानसून सत्र में एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कई अहम मुद्दे उठाए। इनमें एनआइटी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से लेकर राज्य स्तरीय वे मुद्दे थे, जिनसे राज्य की जनता त्रस्त रही।

सत्र के दौरान नीरज ने सबसे बड़ा मुद्दा यह उठाया कि सरकार द्वारा बनवाए जा रहे परिवार पहचान पत्र में दिए गए जनता के आंकड़े कैसे सुरक्षित रहें। यह मुद्दा उठाया तो सरकार ने परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों की सुरक्षा के लिए सदन पटल पर नया विधेयक रखा।

नीरज शर्मा ने विधानसभा में उठाए अहम मुद्दे, परिवार पहचान पत्र के आकड़ो की सुरक्षा को लेकर रखा नया विधेयक

बाजरा खरीद पर नीरज शर्मा ने प्रश्न पूछकर सरकार की आगामी वर्ष के लिए खरीद योजना को उजागर करने का काम किया। नीरज ने प्रश्न किया कि बाजरा की खरीद किस आधार पर होगी। इस पर सरकार ने बताया है कि आगामी वर्ष में बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य की बजाय भावांतरण भरपाई योजना के तहत होगी। इसका अर्थ यह हुआ कि सरकार ने जिन किसानों को बाजरा बोने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्हें भी एमएसपी पर बाजरा बेचने का मौका नहीं मिलेगा।

एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब

-जीवन नगर पार्ट-दो में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। प्रतापगढ़ में निर्मित मुख्य पंपिंग स्टेशन के लिए बिजली कनेक्शन मिलने के बाद सीवर लाइन काम करना शुरू कर देंगी।

-फरीदाबाद नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। सरकार ने बताया कि निगम का स्पेशल आडिट होगा।

-गांवों में लाल डोरे की जमीन का स्वामित्व सरपंचों ने पंजीकरण अधिनियम 1908 की धारा 17 के तहत किया है।

-तीन मार्च 2021 को सेक्टर-31 में पकड़े गए 50 आक्सीजन सिलेंडर के मामले में सरकार ने जवाब दिया है कि ये सिलेंडर 30 थे और स्टोरेज वाली फर्म के पास इसका लाइसेंस था।


Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago