Categories: Government

घरों तक पानी पहुंचाने में छठवा तो स्कूलों में पानी कनेक्शन पहुंचाने में हरियाणा ने पाया पांचवा स्थान

केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने की योजना को बड़े पैमाने पर चलाया गया। जिसके बाद कुछ ही समय में इस योजना ने तुल पकड़ा और घरों तक जल पहुंचाने के मामले में देश में पहले स्थान पर गोवा, दूसरे पर तेलंगाना, तीसरे स्थान पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चौथे स्थान पर पांडिचेरी और पांचवें स्थान पर दमन एवं दीव बने गए।

वहीं इस योजना के तहत हरियाणा की बात करें तो अभी तक 30 लाख 77 हजार 258 घरों तक पानी के कनेक्शन पहुंचाए जा चुके हैं। इस आंकड़े को देखें तो हरियाणा ने 99.37 फीसद लक्ष्य कवर लिया है। जबकि 19 हजार से अधिक लोगों के यहां ही पानी के कनेक्शन पहुंचाना शेष रह गया है।

घरों तक पानी पहुंचाने में छठवा तो स्कूलों में पानी कनेक्शन पहुंचाने में हरियाणा ने पाया पांचवा स्थान

गौरतलब, केंद्र के जल जीवन मिशन के तहत जहां हरियाणा छठवें स्थान पर बना हुआ है तो कई राज्य ऐसे हैं जिन्हें हरियाणा ने पीछे छोड़ दिया है। इसमें बिहार, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मनीपुर आदि राज्य शामिल हैं। टाप दो में बने तेलंगाना राज्य को छोड़ दिया जाए तो अन्य राज्य हरियाणा से छोटे हैं और सीमित आबादी वाले हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि हरियाणा की स्थिति काफी अच्छी चल रही है।

स्कूलों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाने के मामले में हरियाणा पांचवें स्थान पर है। यहां 12988 स्कूलों में पानी पहुंचाया जाना था जो पूरी तरह से पहुंचाया जा चुका है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम पंचायतों में कुल 21789 स्थानों पर पानी के कनेक्शन मुहैया कराए गए हैं। इस में शत फीसद लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। हरियाणा के साथ आंध्र प्रदेश, गुजरात और गोवा ने भी अपने स्कूलों में शत फीसद पेयजल की कनेक्शन मुहैया कराया है।

वहीं अब तक दमन दीव में 100 फीसद, तेलंगाना में 70 फीसद, हरियाणा 42.23 फीसद, पंजाब में 36 फीसद, महाराष्ट्र में 31 फीसदतो वहीं राजस्थान में 8.96 फीसद तक आपूर्ति की जा चुकी हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago