Categories: EducationGovernment

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तीन दिन की मोहलत, बार बार हो रहे हैं विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट

एक बार फिर कॉलेज में ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड प्रक्रिया जारी की गई थी, जिसके बाद विद्यार्थियों के पास केवल तीन दिन शेष बचे है। ऐसे में छात्रों के सामने समस्या यह आ रही है कि उनके रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो रहे हैं, जिसकी वजह से छात्र परेशान हैं। 27 अगस्त के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे, जिस बात ने परेशानी की दुगुना कर दिया है।

वहीं रजिस्ट्रेशन करने में आ रही समस्याओं काे देखते हुए हॉयर एजुकेशन ने टाेल फ्री नंबर जारी किया था, मगर वह भी पूरी तरह सुस्त साबित हुआ। यह टोल फ्री नंबर विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार से मददगार साबित होने में नकायमाब रहा है। अब आलम यह है कि टोल फ्री नंबर पर विद्यार्थी औैर अभिभावक रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट हाेने के कारण काे पूछने के लिए दिनभर फाेन करते रहें, लेकिन न ताे विभाग औैर न किसी ने टाेल फ्री नंबर पर किसी ने फाेन उठाया, ऐसे में आखिर छात्र करें, तो क्या करें इसी असमंज में हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तीन दिन की मोहलत, बार बार हो रहे हैं विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट

जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका रजिस्ट्रेशन हुआ है कि नहीं। यदि किसी गलती के कारण रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट हाेता है ताे विभाग से 24 से 48 घंटे में आवेदक के पास मैसेज जाता है, तब तक छात्र को यह भी नहीं पता होता उसका रजिस्ट्रेशन हुआ है या नहीं। रिजेक्शन मैसेज के बाद फिर से छात्र काे दाेबारा से आवेदन करना होता है।

जानकारी के मुताबिक परेशानी को देखते हुए विभाग ने बच्चों काे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानी काे लेकर तीन टाेल फ्री नंबर 7419800562, 7419800563 व 7419800564 जारी किए हैं। जिस पर सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक फाेन किया जा सकता है। छात्र मेहुल ने बताया कि उसने फैमिली आईडी औैर आधार में माता पिता के नाम की स्पेलिंग ठीक न हाेने के बारे में पूछने के लिए शनिवार औैर सोमवार काे फाेन किया। मगर टाेल फ्री फाेन करने पर काेई जबाव नहीं मिलता है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रा नेहा गुप्ता का कहना है कि उसने बीकॉम के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद डाक्यूमेंट्स अपलोड करने औैर ओटीपी न आने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हाे पाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago