दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तेज़ बुखार, सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती

देश में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है और अब लॉकडाउन का असर भी दिखाई नहीं दे रहा। देश की राजधानी दिल्ली कोरोना की गिरफ्त में आ चुकी है, दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार सुबह तक तक के आंकड़ों के मुताबिक, यानी कि आज तक के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कुल 42,829 मामले हैं जबकि अब तक 1400 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तेज़ बुखार, सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती

इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है, आज उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सत्येंद्र जैन को तेज़ बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल है। सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट भी कराया गया है, उनके टेस्ट की रिपोर्ट जल्द ही सामने आयेगी। अभी अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

बीते दिनों ग्रह मंत्री अमित शाह ने जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार कई बैठकें की, तब सत्येंद्र जैन बतौर स्वस्थता मंत्री उस बैठक में मौजूद थे। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ था तब उन्हें बुखार जैसी परेशानी हुई थी, जिसके बाद कोरोना वायरस टेस्ट हुआ हालंकि उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था। अरविंद केजरीवाल दो दिन के आराम के बाद फिर काम पर चले गए थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखकर दिल्ली वालों के बीच डर पैदा हो रहा है। हालांकि सरकार यह दावे कर रही है कि वो हालत को नियंत्रण करने में लगी है और इस पर पूरी कोशिश जारी है, लेकिन दिल्ली के हालात को देखते हुए लगता है कि यहां की स्थिति अब बेकाबू होती जा रही है।

Written by – Ansh Sharma

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago