Categories: Featured

ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी मिस इंडिया, कभी भूखे पेट बिताती थीं रातें

इंसान अपनी मंजिल पाने की ठान ले तो मार्ग में आने वाली सारी कठिनाई बुलंद हौसलों के आगे छोटी पड़ जाती हैं। देवरिया जिले के ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने मिस इंडिया में रनरअप बनकर इतिहास रच दिया है। मान्या सिंह उत्तर प्रदेश के एक रिक्शा चालक की बेटी हैं। उनके लिए ये जीत खास है क्योंकि यह कई रातों और कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त हुई है।

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने जीवन में कामयाबी पाने के लिए कठिन संघर्ष करते हैं। मान्या ने सफलता की राह पर चल रहे संघर्षों के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ‘ThisIsMyStoy’ लिख कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह मिस इंडिया द्वारा अपनी यात्रा तय कर इस मंच का उपयोग करके दूसरों को प्रेरित करने की आशा करती हैं।

ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी मिस इंडिया, कभी भूखे पेट बिताती थीं रातें

खबर जब देवरिया जिले में पहुंची तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। कुशीनगर में पैदा हुईं मान्या ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि वह कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ीं, बिना भोजन के रातें बिता चुकी हैं और केवल कुछ रुपए बचाने के लिए मीलों पैदल चली हैं। वह उन किताबों और कपड़ों के लिए तरस गईं जिसे वह खरीदना चाहती थीं। उनका भाग्य शायद कभी उनके पक्ष में नहीं था।

मान्या सिंह के स्कूल और गांव में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मान्या बताती हैं कि उनके माता-पिता ने मान्या की परीक्षा की फीस का भुगतान करने के लिए जो छोटे-मोटे गहने थे वो भी गिरवी रख दिए थे। मिस इंडिया ने पिछले महीने साझा की गई पोस्ट में मान्या सिंह के बारे में कहा, उनका मानना है कि शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है जो हर समय खुद के पास हो सकता है।

साधारण परिवार में जन्मी मान्या इंटर कालेज में हाईस्कुल की छात्रा थी। न्होंने अपने एचएससी के दौरान सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार जीता है। आज तक जीवन में बहुत संघर्ष किया है। एक ऑटो ड्राइवर की बेटी होने के कारण और किताबों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होने की वजह से उन्हें स्कूल के दिनों में भी उपेक्षित रखा गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

Faridabad की जनता को जल्द मिल सकता है सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात, यहां जानें कैसे

शहर की जनता को बहुत जल्द सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलने वाला है।…

22 hours ago

Faridabad में रोडवेज़ के यात्रियों को दी जाएगी यह ख़ास सुविधा, यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर 

शहर के जो लोग सफ़र करने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल करते है यह…

22 hours ago

Haryana में छठी से 8वीं कक्षा तक की परीक्षाओं की तारीखों में हुआ बदलाव, जल्दी से यहाँ देखें नया शेड्यूल 

प्रदेश के जो बच्चे  छठी से 8वीं तक की कक्षा में पढ़ते है यह खबर…

23 hours ago

इस वजह के चलते Haryana में इन लोगों के कटेंगे BPL राशन कार्ड, जल्दी से यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

प्रदेश के जो लोग BPL राशन कार्ड धारक है यह खबर उनके लिए बड़ी ही…

23 hours ago

Haryana के इन शहरों में ज़ल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

प्रदेश के जो लोग नमो भारत ट्रेन से सफ़र करना चाहते है, यह खबर उनके…

23 hours ago

Faridabad के इस अस्पताल में महिलाओं को मिलेगी स्तन कैंसर जांच कराने की सुविधा, यहाँ पढ़ें पूरी ख़बर 

शहर की हजारों महिलाओं के लिए यह खबर बड़ी ही राहत भरी है, क्योंकि अबसे…

3 days ago