Categories: Featured

ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी मिस इंडिया, कभी भूखे पेट बिताती थीं रातें

इंसान अपनी मंजिल पाने की ठान ले तो मार्ग में आने वाली सारी कठिनाई बुलंद हौसलों के आगे छोटी पड़ जाती हैं। देवरिया जिले के ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने मिस इंडिया में रनरअप बनकर इतिहास रच दिया है। मान्या सिंह उत्तर प्रदेश के एक रिक्शा चालक की बेटी हैं। उनके लिए ये जीत खास है क्योंकि यह कई रातों और कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त हुई है।

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने जीवन में कामयाबी पाने के लिए कठिन संघर्ष करते हैं। मान्या ने सफलता की राह पर चल रहे संघर्षों के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ‘ThisIsMyStoy’ लिख कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह मिस इंडिया द्वारा अपनी यात्रा तय कर इस मंच का उपयोग करके दूसरों को प्रेरित करने की आशा करती हैं।

ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी मिस इंडिया, कभी भूखे पेट बिताती थीं रातें

खबर जब देवरिया जिले में पहुंची तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। कुशीनगर में पैदा हुईं मान्या ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि वह कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ीं, बिना भोजन के रातें बिता चुकी हैं और केवल कुछ रुपए बचाने के लिए मीलों पैदल चली हैं। वह उन किताबों और कपड़ों के लिए तरस गईं जिसे वह खरीदना चाहती थीं। उनका भाग्य शायद कभी उनके पक्ष में नहीं था।

मान्या सिंह के स्कूल और गांव में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मान्या बताती हैं कि उनके माता-पिता ने मान्या की परीक्षा की फीस का भुगतान करने के लिए जो छोटे-मोटे गहने थे वो भी गिरवी रख दिए थे। मिस इंडिया ने पिछले महीने साझा की गई पोस्ट में मान्या सिंह के बारे में कहा, उनका मानना है कि शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है जो हर समय खुद के पास हो सकता है।

साधारण परिवार में जन्मी मान्या इंटर कालेज में हाईस्कुल की छात्रा थी। न्होंने अपने एचएससी के दौरान सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार जीता है। आज तक जीवन में बहुत संघर्ष किया है। एक ऑटो ड्राइवर की बेटी होने के कारण और किताबों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होने की वजह से उन्हें स्कूल के दिनों में भी उपेक्षित रखा गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago