Categories: Featured

जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुरों की देवी लता मंगेशकर, जीती हैं आलीशान जिंदगी

भारत सिनेमा जगत में लता मंगेशकर एक ऐसा नाम है जो हर उम्र का व्यक्ति जानता है। महानतम सिंगर लता मंगेशकर ने अपने करियर में लगभग 25,000 सफल गाने दिए हैं। उन्होंने लगभग सात दशकों तक गाने गाए हैं। 91 वर्ष की दिग्गज सिंगर लता ने बेहद कम उम्र में गाने रिकॉर्ड करने शुरू कर दिए थे, उनके गाए हुए गाने को सुनकर दिल को सुकून मिलता हैं।

लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक गाने गाए हैं। अनुभवी गायिका लता मंगेशकर की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन अमरीकी डालर है। जो भारतीय करेंसी में लगभग 368 करोड़ रुपये हैं।

जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुरों की देवी लता मंगेशकर, जीती हैं आलीशान जिंदगी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहाँ जो कलाकार एक बार प्रसिद्ध हो जाएँ उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। लता दीदी पेडर रोड पर प्रभुकुंज भवन में रहती है, जो दक्षिण मुंबई का एक आलीशान इलाका है। लता मंगेशकर कार की शौकीन हैं और उनके पास एक शेवरले, ब्यूक और एक क्रिसलर है। फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने लता मंगेशकर को ‘वीर ज़ारा’ के गाने के रिलीज़ के दौरान एक मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी।

अपनी मधुर आवाज के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप फीमेल सिंगर लता मंगेशकर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वर्ष 2001 में लता मंगेशकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। महान सिंगर मंगेशकर एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के बाद यह सम्मान पाने वाले दूसरी गायक हैं। 2007 में, फ्रांस सरकार ने दिग्गज गायिका को ‘ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया। अपने करियर में छत्तीस से अधिक क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं।

फ़िल्मी दुनिया में कब किस कलाकार की किस्मत अर्श से फर्श तक पहुँच जाएँ, ये भी कहना काफी मुश्किल है। 1949 में लता मंगेशकर ‘आयेगा आनेवाला’ गाना गाने के बाद रातो-रात स्टार बन गई थी। इस गाने के संगीत निर्देशक खेमचंद प्रकाश थे। बाद में, मंगेशकर ने शंकर जयकिशन, नौशाद अली, एसडी बर्मन, ओपी नय्यर, आरडी बर्मन, अमरनाथ, हुसैनलाल- भगतराम जैसे स्थापित संगीतकारों के साथ काम किया और लगातार कई सफल चार्टबस्टर दिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago