Categories: IndiaTrending

शादी समारोह में शामिल न होने वाले गेस्ट को दुल्हन ने भिजवाया 17 हजार रुपए का बिल, वजह जान रह जाएंगे दंग

शादी एक सामाजिक समारोह है, जिसको सही ढंग से संपन्न करने के लिए अनेक प्रकार की तैयारियां की जाती हैं। समारोह में उपस्थित होने वाले मेहमानों की एक लंबी लिस्ट तैयार की जाती है । साथ ही उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाता है। मेहमानों के लिए इतनी व्यवस्था किए जाने के बाद भी जब कोई मेहमान शादी में न पहुंच पाए,

तो ऐसे में खाने से लेकर अन्य कई प्रकार की चीजें बर्बाद हो जाती हैं। ऐसे ही एक मेहमान को शादी अटेंड न करने पर दुल्हन ने उसे 17 हजार का बिल भेज दिया। सोशल मीडिया पर इस बिल की कॉपी खूब वायरल हो रही है, जिस पर अनेकों कमेंट्स भी आ रहे हैं।

शादी समारोह में शामिल न होने वाले गेस्ट को दुल्हन ने भिजवाया 17 हजार रुपए का बिल, वजह जान रह जाएंगे दंग

यूके में एक दुल्हन ने अपने शादी समारोह के लिए अनेक प्रकार की व्यवस्थाएं की थीं। करीब 17 हजार रुपए प्रति दो गेस्ट दुल्हन ने खर्च किए थे। रिसेप्शन डिनर व अन्य व्यवस्थाएं दुल्हन द्वारा की गईं थीं। इतनी सब व्यवस्थाओं के बाद भी जब गेस्ट शादी में नहीं पहुंचे तो दुल्हन ने बरबाद हुई चीजों का पैसा वसूलने के लिए उनके घर बिल भेज दिया।

“रेडिट” सोशल मीडिया साइट पर समारोह में उपस्थित न हो सके गेस्ट ने दुल्हन के भेजे हुए इनवॉइस की कॉपी शेयर की, जिसके इनवाइस शीर्षक में लिखा है “नो कॉल, नो शो गेस्ट” । साथ ही बिल के विवरण में लिखा गया है कि शादी के रिसेप्शन डिनर को अटेंड नहीं किया और दो सीटें खाली पड़ी रहीं, जिसके लिए उन्हें ये बिल भेजा जा रहा है।

इनवॉइस के नोट्स सेक्शन में लिखा है कि “इस बिल का भुगतान आपको करना ही होगा, क्योंकि आपने हमें फोन करके ये सूचना नहीं दी कि आप पार्टी अटेंड नहीं करेंगे, इसलिए इस बिल का भुगतान आपको शीघ्र करना होगा”। साथ ही इनवॉइस में यह भी लिखा गया है कि आप बिल ऑनलाइन पेमेंट जेल या पेपैल के जरिए बिल का भुगतान कर सकते हैं। कृपया हमें बताएं कि आप भुगतान कैसे करेंगे, इसके लिए आप हमसे संपर्क करें। धन्यवाद !

18 अगस्त को जारी किए गए चालान का नंबर ‘0000001’ है। इसलिए ये माना जा रहा है कि अन्य मेहमानों ने इस रिसेप्शन पार्टी को अटेंड किया था। रेडिट सोशल मीडिया के एक उपयोगकर्ता ने रेडिट पर चालान की एक तस्वीर साझा किए जाने के बाद दुल्हन की इस हरकत के लिए फटकार लगाई तथा एक यूजर ने लिखा है कि “शादी का निमंत्रण स्वीकार करना कोई कानूनी नहीं है

बल्कि यह एक सामाजिक अनुबंध है। साथ ही उसने लिखा कि महामारी के दौरान शादी में शामिल होना सभी के लिए काफी मुश्किल रहा है। कुछ लोगों ने दुल्हन का साथ देते हुए यह भी लिखा कि यदि आप शादी में नहीं आ रहे हैं तो इसकी सूचना देना कोई गलत नही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago