Categories: Featured

जानें कैसे साल में छठी बार चमकी किसान की किस्मत, अब खुदाई के दौरान मिला करोड़ो का हीरा

जब किस्मत जोर मारती है तो रंक को राजा और राजा को रंक बनते देर नहीं लगती। आप अगर किस्मत पर विश्वास नहीं करते हैं तो यह खबर पढ़ लीजिए। दरअसल, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को खुदाई के दौरान 6.47 कैरेट गुणवत्ता का हीरा मिला है। किसान ने यह जमीन सरकार से लीज पर ली थी।

ये पिछले दो सालों में छठी घटना है। इससे पहले भी दो साल के अंदर पांच बार किसान को हीरा मिल चुका है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी हीरा अधिकारी नूतन जैन ने बताया कि जरुआपुर गांव की एक खदान में प्रकाश मजूमदार को हीरा मिला है।

जानें कैसे साल में छठी बार चमकी किसान की किस्मत, अब खुदाई के दौरान मिला करोड़ो का हीरा

खुदाई के दौरान बहुमूल्य हीरा मिला है। किस्मत किसी पर मेहरबान होती है तो इंसान को फर्श से अर्श तक पहुंचने में समय नहीं लगता। हीरे की जल्द ही नीलामी करवाई जाएगी और इसके दाम सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार ही तय किए जाएंगे। जानकारों की मानें तो 6.47 गुणवत्ता के हीरे की कीमत 30 लाख के आसपास होगी। हीरा पाने वाले किसान प्रकाश मजूमदार ने बताया कि नीलामी के बाद वह इसकी राशि अपने चारों साझेदार के साथ बांटेंगे।

किस्मत किसी पर कितनी बार मेहरबान हो सकती है, एक बार, दो बार या ज्यादा से ज्यादा तीन बार। मजूमदार ने बताया कि हम सभी को खुदाई के दौरान 6.47 कैरेट का हीरा मिला था, जिसे हमनें सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है। पिछले साल उन्हें 7.44 कैरेट का हीरा खुदाई में ही मिला था। इससे पहले भी उन्हें दो से 2.5 कैरेट गुणवत्ता के चार हीरे मिल चुके हैं। नीलामी के बाद जो कुछ भी राशि प्राप्त होगी, उसमें करों की कटौती कर बाकी की राशि किसान को दे दी जाएगी। 

एक किसान की दो साल में छठी बार किस्मत चमकी है और अब उसकी संपत्ति लाखों में हो गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago