Categories: Politics

कृषि कानून किसानों की आय को दोगुना करने और किसानों का जीवन स्तर ठीक करने के उद्देश्य से बनाये : मूलचंद शर्मा

 हरियाणा के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून देश हित मे बनाये है और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज तक के हरियाणा के इतिहास में किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया गया है।

कृषि कानून किसानों की आय को दोगुना करने और किसानों का जीवन स्तर ठीक करने के उद्देश्य से बनाये : मूलचंद शर्मा

उन्होंने कहा मंडियों में आने वाली समस्याओं को भी दूर करने का किया है। किसानों की फसलों की खरीद और उनकी पैमैंट निर्धारित समय पर हो रही हैं। इसके अलावा किसानों को कई फसलों के भाव तो प्रदेश में एमएसपी से भी अधिक दाम मिल रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को स्थानीय जगदीश कालोनी में जगदीश धर्मशाला का नवीनीकरण करवाकर  धर्मशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा की इस धर्मशाला का सामाजिक सरोकार के समाजिक कामों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर में कई सामुदायिक भवनों का भी निर्माण कराया गया है। जिससे गरीब लोगों को सामाजिक धार्मिक कार्यों में लाभ मिल रहा है।

इस धर्मशाला का नवीनीकरण परिवहन मंत्री के निजी कोष से किया गया है। इसके बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा सेक्टर- 3 स्थित भगत सिंह कालोनी  में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में पहुँचे। वहां पर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा का यादव सभा फरीदाबाद द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर एनआईटी से पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना और आचार्य ओमप्रकाश व निगरानी कमेटी बल्लबगढ के संयोजक पारस जैन और यादव सभा के पदाधिकारी भी मंच पर मौजूद रहे।

 कायर्क्रम में परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने  सभी प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों के देश है। यहाँ भगवान राम और कृष्ण ने जन्म लेकर दुनिया का उद्धार किया है। 

 कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जन्माष्टमी के मौके पर शहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बातचीत बातचीत में कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून देश के किसानों की आय को दोगुना करने और किसानों का जीवन स्तर ठीक करने के उद्देश्य से बनाये है

।ओमप्रकाश मलिक,सतीश बरेजा, प्रेम मदान, तुलसी गुलयानी, सुनील धमीजा, नीलम चौधरी,अलका अरोड़ा,मुकुल मंगला के अलावा यादव सभा के प्रधान हरि बाबू यादव, रविन्द्र यादव, बालकिशन शास्त्री,सुशील शास्त्री ,सुधीर यादव, कृषन यादव व प्रभु यादव सहित शहर के  गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago