Categories: Uncategorized

प्यार मुकम्मल करने के लिए परिवार को दिया दगा, सोने–चांदी सहित नकद लेकर पड़ोसी के साथ फरार

प्यार में इंसान सब कुछ भूल जाता है। कई बार तो व्यक्ति ऐसा कदम उठाता है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता। कई मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है कि व्यक्ति जिसे प्यार समझता है वह नहीं केवल आकर्षण होता है और यह ज्यादातर टीनेज में ही होता है। ऐसा ही कदम एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने उठाया है। पड़ोसी के प्‍यार में पागल होकर नाबालिग परिवार वालों को दगा दे गई। परिवार वालों की सालों की जमा पूंजी भी अपने साथ ले गई। इसके बाद पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। घर के गहने, नकद सब कुछ युवती ले गई।

इसका पता चलते ही पिता थाने में पहुंचकर अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। वहीं, युवक पर बहला–फुसला कर बेटी को ले जाने का भी आरोप लगाया है।

किला थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिला दी। सबके सोने के बाद पड़ोसी युवक लड़की को बहला–फुसला कर अपने साथ ले गया। घर से 65 हजार रुपये साढ़े तीन तोले सोने और 40 तोले चांदी के जेवर भी साथ ले गई।

पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की वह पहले ही शादी कर चुके हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी 17 साल की है।

खाने में मिलाई थी नशीली गोलियां

मंगलवार रात के समय छोटी बेटी ने खाने में नशीली गोली मिलाकर परिवार वालों को वह खाना दिया। सुबह छः बजे तक पूरा परिवार उठ जाता है, लेकिन गोलियों के असर से सब नौ बजे तक उठे। उठने पर जब उन्होंने देखा तो उनकी छोटी बेटी घर में नहीं थी। सबने आस–पास देखा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

रूपये समेत सोने–चांदी के जेवर भी गायब

लड़की के परिजनों ने बताया कि घर में अलमारी से 65 हजार रुपये, सोने और चांदी के जेवर भी गायब थे। साथ ही पड़ोसी का 25 वर्षीय युवक भी लापता था।

पुलिस ने दिया आश्वासन

पीड़ित परिवार ने जब युवक के परिजनों से बात की तो उन्हें उनसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर परिवार को आश्वासन दिया है कि तीन दिन के अंदर आरोपित युवक का पता लगा लिया जाएगा।

वाट्सएप के जरिए परिजनों से बात करता है आरोपित युवक

पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपित युवक के परिजन जानते हैं कि वह दोनों कहां हैं। मोबाइल की लोकेशन का पता न चल पाए, इसलिए आरोपित अपने मौसा के मोबाइल फोन से वाट्सएप के जरिये अपने परिजनों से कॉल पर बात कर रहा है और लड़की भी बात करती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago