Categories: Government

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपियों का बताने पर नामोंनिशान मिलेगा लाखों का इनाम

हरियाणा में सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला अब तेजी से तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है हालांकि वैसे तो फरार आरोपियों का कहीं कोई नामोनिशान नहीं मिला है जिसके बाद फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए हरियाणा में नियुक्त हुए नए डीजीपी पुलिस महानिदेशक द्वारा आरोपियों की सर के नाम रख दिया गया है। आपको बता दें कि इस मामले में 11 आरोपियों के नाम दर्ज हुए हैं।

जिस में आरोपितों में जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद अफजल व मुजफ्फर अहमद पर दो-दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, हिसार जिले के कुलदीप, नवीन व कुलदीप, महेंद्रगढ़ के रामेश, अशोक, भिवानी के निहाल सिंह और मनोहर, रोहतक के वेदप्रकाश एवं जींद के राधे श्याम पर 50-50 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि, उक्त आरोपितों के बारे में जानकारी देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

वही आपको बता दें कि इस अहम कदम के बाद भी राज्य सरकार ने एक और अहम फैसला लिया गयाहै। आज सरकार ने तत्काल प्रभाव से 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से पुलिस महानिदेशक पी. के. अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, डीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला मोहम्मद अकील, जिनके पास राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को कारागार, हरियाणा का महानिदेशक बना दिया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, सरकार के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव एस. एस. कपूर, जिनके पास कारागार, हरियाणा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, को राज्य सतर्कता ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, भोंडसी, गुरुग्राम के महानिदेशक देश राज सिंह को कमांडेंट जनरल होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त ओ. पी. सिंह को एडीजीपी, क्राइम (मुख्यालय) पंचकूला की जिम्मेदारी दी है। साथ ही, उन्हें राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

आज हरियाणा मानवाधिकार आयोग में जांच निदेशक एम. रवि किरण को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी की एवं आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी विकास कुमार अरोड़ा को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन के आईजी हरदीप सिंह दून को हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

आईजीपी, सीटीआई होम गार्ड वाई. पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी बनाया गया है। इनके अलावा गौरव को एएसपी असंध, सिद्धांत जैन को एएसपी महेंद्रगढ़, अमित को एएसपी इंद्री, हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी महम, कुलदीप सिंह को एएसपी नरवाना, मेधा भूषण को एएसपी सांपला, रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा हिमाद्री कौशिक को बतौर एएसपी, बादली भेजा गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago