Categories: Featured

DM की कुर्सी से बैडमिंटन के मैदान तक, जानिए कौन हैं टोक्यो पैरालंपिक में तिरंगा लहराने वाले IAS सुहास

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत शानदार जीत दिलवाई है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 में उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। फाइनल में उनका मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर के साथ था, जिसमें लुकास ने 2-1 से जीत हासिल की।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत इस साल शानदार प्रदर्शन कर रहा है। सुहास की जीत से देश भर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खासकर नोएडा के लोगों में विशेष प्रसन्नता देखी जा सकती है। रजत पदक मिलने की खुशी में सुहास को बधाइयों का तांता लग गया है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके परिजनों ने भी जीत पर खुशी जाहिर की है। 

पैरालिंपिक खेलों के बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच कर ऐतिहासिक कारनामा करने वाले आईएएस सुहास एल. यथिराज। रजत पदक जीतने के बाद पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एल यथिराज से फोन पर बातचीत की। पीएम ने पैरालंपिक्स खेलों में देश का सर ऊंचा करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सुहास के लिए ट्वीट भी किया। पीएम ने लिखा कि सेवा और खेल का अद्भुत संगम, सुहास यथिराज ने अपने असाधारण प्रदर्शन के चलते पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है, उन्हें बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर बधाई, सुहास को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 

टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन के एसएल-4 कैटेगरी के फाइनल में नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। वहीं, फोन पर बातचीत के दौरान सुहास ने अपने सफर में साथ और आशीर्वाद देने के लिए भगवान का धन्यवाद किया। उन्होंने पीएम मोदी को भी उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा। सुहास ने पीएम मोदी से कहा कि टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले आपने हमें संबोधित करते हुए कहा था कि सामने कौन है इसपर ध्यान दिए बिना हमें केवल अपने गेम पर फोकस करना है। इससे हमें बहुत हौसला मिला।

खेले गए इस गोल्ड मेडल मैच के दौरान स्टेडियम का माहौल बेहद गर्मजोशी से भरा हुआ था। अपने बचपन और संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सुहास ने कहा कि मैं एक बहुत ही छोटे से शहर का रहने वाला हूं। जब मैं छोटा था तो कभी सोचना नहीं था कि जिंदगी में आईएएस बनूंगा, कलेक्टर बनूंगा या पैरालंपिक में मेडल मिलेगा लेकिन भगवान की कृपा और आपके आशीर्वाद से यहां तक आया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago