Categories: India

कोरोना से देश में एक दिन में हुई इतनी मौत कि उड़ गई सरकार की नींद, दौड़ में फरीदाबाद भी नहीं है पीछे

भारत में वर्तमान में कोरोना महामारी अपने चरम पर है और रोजाना हजारों नए मरीजों के साथ भारत में कोरोना की स्थिति अत्यंत भयावह होती जा रही है वहीं लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों ने सरकार की नींद भी उड़ा दी है।

देश कोरोना कि उसी स्थिति में पहुंच चुका है जहां अब रोजाना हजारों नए मरीजों के साथ हजारों मरीजों की मौत भी रोजाना देखने को मिल रही है जिससे इस महामारी से मरने वाले लोगों का मृत्यु दर भी काफी बढ़ गया है।

बात करें आंकड़ों की तो अमेरिका ब्राजील और रसिया के बाद भारत कोरोना महामारी से प्रभावित होने वाले देशों की सूची में चौथे स्थान पर है लेकिन इस महामारी से होने वाली मौतों के मामले में भारत बाकी देशों से काफी पीछे चल रहा था और अन्य प्रभावित देशों के मुकाबले भारत का मृत्यु दर काफी कम है।

कोरोना से देश में एक दिन में हुई इतनी मौत कि उड़ गई सरकार की नींद, दौड़ में फरीदाबाद भी नहीं है पीछेकोरोना से देश में एक दिन में हुई इतनी मौत कि उड़ गई सरकार की नींद, दौड़ में फरीदाबाद भी नहीं है पीछे

लेकिन भारत जहां मृत्यु दर कम होने के कारण इस महामारी कि गंभीरता को नहीं समझ पा रहा था 16 जून को बीते 24 घंटो में हुए मौत के आंकड़ों ने सरकार की नींद खोल दी है। बीते 24 घंटे में देश भर में 2006 मौत दर्ज कि गई जो अबतक दर्ज किए गए मौत के आंकड़ों में सबसे अधिक है।

इसके साथ ही एक दिन में इस प्रकार दर्ज कि गई इतनी मौतों के बाद अब भारत कोरोना से हुई मृत्यु के मामलों में दुनिया भर के देशों में 9वे स्थान पर पहुंच चुका है। दुनिया में सबसे अधिक 1 लाख 19 हजार 132 लोगों की मौत अमेरिका में हुई है।

इसके बाद ब्राजील में 45,456 लोगों की जान गई है तो ब्रिटेन में 41,969 लोगों की सांसें थम गई हैं। इटली में 34,405 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से मौतों के मामले में अगले चार देश फ्रांस, स्पेन, मैक्सिको और बेल्जियम हैं। वर्ल्डओमीटर के मुताबिक, स्पेन में 27,136 लोगों की मौत हुई है तो फ्रांस में 29,547, मेक्सिको में 18,310 और बेल्जियम में 9,663 लोगों की मौत हुई है।

दुनिया में अब तक करीब 82 लाख 64 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 4 लाख 46 हजार 135 की मौत हुई है। भारत में अब तक 3 लाख 54 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और मामले तेजी से आगे बढ़ रहे है।

देश में सबसे अधिक 1 लाख 4 हजार 567 लोग महाराष्ट्र में संक्रमित हुए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 42,687 और दिल्ली में 38,958 केस हैं। वही अब हरियाणा राज्य भी बढ़ते आंकड़ों के साथ तेज गति से आगे बढ़ रहा है जिसके चलते शीघ्र ही हरियाणा प्रदेश में भी कोरोना महामारी चरम पर होगी।

बात करें हरियाणा के सबसे प्रभावित जिलों की तो उनमें गुरुग्राम और फरीदाबाद तेजी से आगे बढ़ रहे है। पूरे हरियाणा प्रदेश में फरीदाबाद जिले में 16 जून तक 38 लोगो की मृत्यु हो चुकी है जो अबतक पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। वही रोजाना सैकड़ों नए मामलों ने फरीदाबाद को महामारी की दयनीय स्थिति में पहुंचा दिया है।

राहत की बात यह है कि भारत में पॉजिटिव मामलों की संख्या में इजाफे के बीच रिकवरी रेट में भी सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 1 लाख 87 हजार 552 मरीज यानी 50.59 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 months ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 months ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 months ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 months ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago