Categories: Featured

रुला देगी इस मजदुर की कहानी, 35 साल मज़दूरी की, एक रुपया नहीं मिला लेकिन अब परिवार से मिले

कहा जाता है कि किस्मत किसी भी पल आपकी ज़िंदगी को बदल सकती है। जो लोग आपकी ज़िंदगी की दूर हैं उन्हें नज़दीक ला सकती है। झारखंड में गुमला स्थित अपने गांव से लगभग तीन हजार किलोमीटर दूर अंडमान द्वीप समूह में बंधुआ मजदूर के रूप में काम कर रहे फुचा महली राज्य सरकार के सहयोग से रांची पहुंचे। इसके बाद वह सबसे पहले विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री से मिले।

हर किसी को अपना परिवार सबसे प्यारा लगता है। परिवार के बिना ज़िंदगी अधूरी होती है। वो 70 साल के हो चुके हैं, उन्होंने अपनी आधी से ज़्यादा ज़िन्दगी परिवार के बिना बिता दी। 35 साल पहले झारखंड के फुच्चा माहली को जब मज़दूरी के लिए अंडमान निकोबार ले जाया गया, तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें अपने परिवार से दोबारा मिलने में तीन दशक लग जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा दिन नहीं होता था जब परिवार के बारे में उन्होंने नहीं सोचा। महली ने सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष उनसे मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की वजह से ही वे 35 वर्ष बाद अपने घर लौट सके।

यह विषय उस इलाके में चर्चित हो गया है। कई लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने बताया मुझे करीबन तीन दशक पहले अंडमान लाया गया। हम कोलकाता से एक जहाज़ से गए थे। हमसे कहा गया था कि एक कंपनी के लिए काम करना है। लेकिन एक साल बाद ही कंपनी बंद हो गई। मुझे जीने के लिए भीख मांगनी पड़ी, मेरे सारे कागज़ात एक महाजन ने छीन लिए। खाने के बदले वो मुझे मुझसे काम करवाता था।

अपनी ज़िंदगी में उन्होंने मेहनत से कभी चीटिंग नहीं की है। 35 साल तक वो लकड़ियां काटते रहे और महाजन की सेवा करते रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago