Categories: Featured

इस नदी में पानी के साथ बहता है सोना बैग में भरकर ले जाते हैं लोग, आप भी इस तरीके से ले जा सकते हैं

इंसान के जीवन में नदियों का बहुत महत्व है। ऐसी कई नदियां, जिसमें से सोना निकलता है। कई ऐसी नदियां हैं, जो अपनी बनावट और आकार को लेकर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। गंगा, ब्रह्मपुत्र, नील, अमेजॉन आदि कई प्रमुख नदियां हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। साधारणतया नदियों में पानी ही बहता है।

नदियों में आज पानी कम लेकिन गंद ज़्यादा दिखाई देता है। हम सभी ने नदियों को काफी गंदा कर दिया है। आज अपनी नदियों को इतना प्रदूषित कर दिया है कि उसमें पानी के साथ-साथ प्लास्टिक, कचरा, केमिकल ना जाने कितनी गंदगी बह रही है। वहीं दूसरी तरफ क्या कभी आपने किसी ऐसी नदी के बारे में सुना है, जिसमें सोना बहता हो? जी हां थाईलैंड में एक ऐसी ही नदी है, जहां पानी के साथ-साथ सोना भी बहता है।

कई लोग यहाँ घूमने आते हैं और मालामाल हो कर जाते हैं। काफी भीड़ भी होती है यहां। नदी के तट पर आस-पास के रहने वाले लोगों की भीड़ जमा रहती है। अक्सर सोने की तलाश में यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। इसी खास बात को लेकर ये नदी आजकल चर्चा में है। इस नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता है। ये थाईलैंड के गोल्ड माउंटेन इलाके में बहती है।

सोने की इस नदी में से सालों से सोना निकाला जा रहा है। जगह थाईलैंड के दक्षिणी भाग में मौजूद है, जिसकी सीमा मलेशिया से लगती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इलाके में लंबे समय से सोने का खनन होता रहा है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते नदी में पानी के साथ सोने के कई छोटे-छोटे टुकड़े भी मौजूद हैं।

यहां के लोग नदी से सोना निकालकर अपनी गुजर-बसर करते हैं। नदी के कीचड़ में सोने के अयस्क घुले होते हैं। आस-पास के गांव वाले यहां आते हैं और नदी की मिट्टी में से सोने को छानने का काम करते हैं और जो भी सोना उन्हें मिलता है उसे अपने साथ लाए बैग में डालकर घर ले जाते हैं। ऐसे में ये नदी कई लोगों के लिए आमदनी का मुख्य जरिया बन चुकी है। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago