Categories: Government

अब आपके निवास तक पहुंचेगा आपका पैसा, महिलाओं को निरीक्षण कर बनाया जाएगा निपुण

अब गांव-गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीएससी सेंटर ना सिर्फ उपलब्ध कराया जाएगा बल्कि बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट के रूप में उनको नियुक्त करने की पहल की जा रही हैं। इतना ही नहीं अब यह महिलाएं सरकार की योजना के तहत आप के निवास पर पहुंच ना सिर्फ लोगों का पैसा जमा करेंगे वही जरूरत पड़ने पर उनके खुद के अकाउंट के जमा राशि में से भी पैसा देगी।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाता हैं। इन समूह में दस महिलाएं तक होती हैं। इसमें काफी महिलाएं पढ़ी लिखी होती है तो अपना काम कर रही है। इन पढ़ी लिखी महिलाओं का ही अब चयन किया गया है। 12वीं पास इन 198 महिलाओं का चयन कर इनको ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वह अपने पैर पर खड़ी हो सकें।

(आइआइबीएफ) की तरफ से इन महिलाओं का टेस्ट लिया जाएगा। यह उनको पास होने पर सर्टिफिकेट जारी करेगी। उसके बाद ही उनको सीएससी सेंटर मिलेंगे। उनकी आइडी उनको मिल पाएगी। दरअसल, जिले में ऐसे 198 महिलाओं का चयन किया गया हैं। इन महिलाओं को अब ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह ट्रेनिंग ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से गांव हरिपुर और पालुवास में दी जा रही है। भिवानी डीपीएम शिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 198 महिलाओं का चयन किया गया हैं। उनकी ट्रेनिंग चल रही है। यह महिला सशक्तिरण में अहम होगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तेजी से आगे बढ़ पाएंगी।

महिलाओं को सीएससी सेंटर मिलेगी। इस पर काम करने के लिए अभी ट्रेनिंग चल रही है। सीएससी चलाने वाली इन महिलाओं को डिजी पेय सखी के नाम से जाना जाएगी। इसी प्रकार बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखी के नाम से भी महिलाओं को काम दिया जाएगा। इनका बैंक से अनुबंध होगा और वह अपने गांव में बैंक के लिए काम करेगी। वह गांव के बुजुर्ग व अन्य लोगों को पैसों की जरूरत पड़ने पर उनके खाते का पैसा देगी। इस लिए उनको यह नाम दिया गया है। इससे पेंशन, पैसा निकलने वाले ग्रामीणों को दूसरे गांव में भटकते हुए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago