Categories: Government

लगातार कुछ महीनों से तेल और गैस की कीमतों से बढ़ते दामों से आमजन हुई परेशान

एक तरफ बढ़ती मंहगाई ने वैसे ही आमजन की कमर तोड़ दी हैं। दूसरी तरफ हर गुजरते दिन के साथ मूलभूत आवश्यकताओं की चीजों में हों रहीं बढ़ोतरी को देख रसोई का खर्चा चलाना बीते कुछ महीनों में दोगुना हो गया है। दरअसल, हैफेड ने चाय, चीनी, तेल, आटा की कीमतों में 1 रुपये से लेकर 26 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।

हैफेड ( हरियाणा स्टेट मार्केट एन्ड सप्लाई फेडरेशन ) की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, सेल काउंटर पर बेचे जाने वाले उत्पाद की नई कीमतें निर्धारित कर दी गई हैं। अब सेल काउंटर पर नई दर से सामान बेचा जाएगा।तेल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण इस महंगाई के बीच अब हैफेड ने भी अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

ज्ञात रहे कि हैफेड के प्रदेश के जिलों के इलावा हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, जम्मू कश्मीर में भी रिटेल स्टोर हैं। वहां पर भी घरेलू व कृषि उत्पाद बेचे जाते हैं। हैफेड के उत्पादों को किफायती व बढ़िया क्वालिटी का माना जाता है। हैफेड सीधा किसानों से कच्चा माल खरीदता है और प्रोसेस करके कम मुनाफे पर बाजार में लोगों को उपलब्ध करवाता है। विभिन्न सरकारी स्कीमों में भी हैफेड के उत्पाद ही वितरित किए जाते हैं।

बीते कुछ ही महीनों में सरसों में आई तेजी का असर तेल बाजार पर भी पड़ा है। मंडियों में सरसों की कीमतें 4 हजार क्विंटल से बढ़कर 7 हजार पहुंच जाने के कारण तेल की कीमतें भी उसी रफ्तार से बढ़ी हैं। सरसों के तेल को आम व गरीब आदमी का खाना माना जाता है, इस कारण से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर गरीब वर्ग पर हुआ है। इस साल जनवरी में सरसों के 1 लीटर तेल की कीमत 143 रुपए थी, जो अब 187 रुपए लीटर पहुंच गई है।

मार्केट में तेजी के कारण खरीद में हैफेड को एक दाना सरसों भी नहीं मिल पाई थी, जिस कारण से BPL परिवारों को दी जाने वाले 2 लीटर सरसों तेल योजना बन्द कर दी गई है। अब गरीब परिवारों को 2 लीटर सरसों तेल की बजाय 250 रुपए नकद दिए जा रहे हैं, लेकिन बाजार में 2 लीटर तेल की कीमत 400 तक पहुंच गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago