Categories: Crime

कैंडी बाबा के रिमांड की अवधि को 3 दिन बढ़ाया गया, रिमांड के दौरान अबतक बरामद हो चुका है ये सब

लोगो को सस्ते सोने का लालच देकर ठगी करने वाले कैंडी बाबा कि गिरफ्तारी फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 द्वारा कुछ दिनों पहले ही सुनिश्चित कि गई थीं। गिरफ्तारी के बाद फर्जी बाबा को पुलिस द्वारा 10 दिनों की रिमांड पर ले लिया गया था।

कैंडी बाबा के रिमांड की अवधि को 3 दिन बढ़ाया गया, रिमांड के दौरान अबतक बरामद हो चुका है ये सब

रिमांड पर लेकर पुलिस द्वारा कैंडी बाबा से पूछताछ की कार्यवाही के दौरान अबतक 7 लाख रुपए की रिकवरी की जा चुकी है और अन्य पूछताछ भी जारी है। जिसके लिए पुलिस ने कैंडी बाबा के रिमांड की अवधि को बढ़ाएं जाने कि बात की थी और अब पुलिस की मांग के अनुसार कैंडी बाबा कि रिमांड कि अवधि को 3 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

आरोपी कैंडी बाबा पर केवल फरीदाबाद ही नहीं बल्कि कैथल, अंबाला, करनाल और पजांब सहित कई जिलों में दर्जनों से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज है। कैंडी बाबा बड़े ही सातिर तरीके से अपने अपराधिक मंसूबों को अंजाम देता था।

बाबा द्वारा पहले लोगो को सस्ता सोना दिलाने का लालच दिया जाता था और अपने शिकार को लुभाने के लिए पहले उसे बाजार से सस्ती कीमत पर कुछ सोना बेचता था। जिससे बाबा अपने शिकार का विश्वास जीत पाने में भली भांति सफल हो जाता था।

उसके बाद बाबा अपने शिकार को भारी मात्रा में सस्ता सोना दिलाने का लालच देता था और उनसे सोने के मूल्य के कुछ रुपए एडवांस के रूप में पहले ही ले लिया करता था। एडवांस लेने के बाद बाबा पैसे लेकर फरार हो जाता था और लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago