Categories: Featured

दुकान में बैठे लड़के पर ऊपर से आ गिरा किंग कोबरा, फिर जो हुआ जानकार रूह कांप जाएगी

सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। काफी बार ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं जिसे जानकर यकीन नहीं हो पाता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे की सतर्कता ने उसकी जान बचा ली। बच्चा पान की दुकान में बैठा होता है, जहां चूहे का पीछा करते हुए एक सांप ऊपर से दुकान में जा गिरता है। सांप बच्चे को कुछ नुकसान पहुंचाता, उससे पहले हलचल देख बच्चा वहां से भाग निकलता है।

जाको राखे साईंया मार सके ना कोय इस कहावत को आपने सच होते हुए भी देखा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का पान की दुकान में आकर बैठता है। इस दौरान उसे ऊपर कुछ हलचल दिखाई देती है।

उसकी समझदारी ने उसकी जान बचा ली। अगर नहीं हटता वो वहां से तो कुछ भी हो सकता था। माजरा समझ में आते ही लड़का वहां से दौड़ लगा देता है। इसके कुछ ही पल बाद दुकान के ऊपर से एक चूहा गिरता है। पीछे-पीछे एक बड़ा सा सांप भी नीचे की ओर गिरता है। इस लड़के की किस्मत अच्छी थी कि सांप उसके ऊपर नहीं गिरा, वरना अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

जिनकी रक्षा भगवान करता है वो मौत के मुंह से भी सुरक्षित लौट आते हैं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये वीडियो मध्यप्रदेश के रायसेन का बताया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी के नेता हितानंद शर्मा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, जाको राखे साईंया मार सके ना कोय।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूसरे अकाउंट्स पर भी शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago