Categories: Entertainment

घमंड के चलते कुमार गौरव का डूबा फिल्मी करियर! जीजा बन संजय दत्त को दिया था सहारा

कुमार गौरव को उनके पिता राजेंद्र कुमार ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था। एक्टर की शुरुआत की कुछ फिल्में तो हिट थीं, लेकिन फिर धीरे धीरे उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। बतादें, बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर कुमार ने अपनी पहली फ़िल्म में ही कमाल कर दिया था। कुमार गौरव की बॉलीवुड की पारी बहुत ही छोटी रही लेकिन उन्होंने अपना नाम खूब बनाया।

बॉलीवुड में कुमार गौरव ने एक रोमांटिक हीरो के अंदाज में डेब्यू किया था। अब तो एक्टर कुमार गौरव 61 साल से भी ज़्यादा के हो गए हैं। कुमार गौरव, राजेंद्र कुमार के बेटे हैं, लेकिन इन दिनों वो ग्लैमर की इंडस्ट्री से बहुत दूर हैं। वो इन दिनों कहां हैं, ये भी बहुत ही कम लोग जानते हैं।

आपको बता दें, कुमार गौरव ने 1981 में अपनी फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ हमें विजया पंडित नजर आई थीं। फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में कब्जा कर लिया। उस जमाने में ये बहुत बड़ा लॉन्च था।

इस फिल्म के बाद एक्टर हमें फूल और कांटे और तेरी कसम जैसी फिल्मों में नजर आए। उन्होंने अपने समय में फिल्मों में खूब नाम कमाया और एक फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी जीता था लेकिन फिर कुछ साल बाद ही उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया और उन्होंने अपने परिवार के बिजनेस में ही काम करना शुरू कर दिया।

गौरव आज एक बड़े बिजनेसमैन हैं। कुमार गौरव और संजय दत्त का घर का रिश्ता है। जी हां, गौरव की शादी, संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से हुई है और ये सभी मुंबई में रहते हैं। इस जोड़ी ने पहले एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया था।

जहां इस जोड़ी के 2 बच्चे हैं। कुमार गौरव ने कुल 25 फिल्मों में काम किया और जूही चावला, पूनम ढिल्लों समेत कई बड़ी हीरोइंस के साथ स्क्रीन शेयर की है।कुमार गौरव का अपना कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है।वहीं फिल्मों में काम छोड़ने के बाद एक्टर ने मालदीव में अपना कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया था।

जिसके बाद उन्होंने मालदीव में अपना ट्रेवल का बिजनेस शुरू किया आज उनके दोनों ही बिजनेस अच्छे से चल रहे हैं। जहां से कुमार गौरव को तगड़ी कमाई होती है। कहते हैं कुछ लोग वहां भी नहीं ठहरते हैं जहाँ उन्हें कामयाबी हासिल होती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि कुमार गौरव फ़िल्म लाइन में कामयाब ना हुए हों तब जाकर उन्होंने बिज़नेस किया।

बल्कि बात बिल्कुल इसके उलट है, और वो ये कि, फिल्मों में हिट रहे उसके बावजूद भी इन्होंने फिल्मी करियर को छोड़ बिज़नेस करना ही बेहतर समझा और आज खूब मेहनत से बिज़नेस कर सफल भी हैं। क्या आप भी अगर कहीं सफल हो गए और उसके बावजूद भी लाइन बदलना चाहते हैं अपने जीवन में, कमेंट ज़रूर कीजिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago