Categories: Featured

12 करोड़ मांगने वाली करीना को निकालने के बाद कंगना बनेगी ‘सीता’, फिल्म की हुई घोषणा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रणौत के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। लंबे समय से चर्चा थी कि करीना कपूर खान ने सीता के रोल के लिए के लिए 12 करोड़ फीस की डिमांड की थी।

अब खबर है कि ये रोल कंगना रणौत को मिल गया है। कंगना अपनी थलाइवी फिल्म में जय ललिता का किरदार निभा रही हैं। ‘सीता-एक अवतार’ टाइटल वाली फिल्म को अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है।

जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही ‘माता सीता’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के कास्ट की घोषणा होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो ये भी कहा है कि कंगना इस रोल के लिए सबसे बेहतर हैं। कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि कर दी है। फिल्म के लेखक हैं केवी विजयेंद्र प्रसाद, जिन्होंने पहले ही खुलासा किया था कि ‘सीता’ की भूमिका निभाने के लिए उनकी पहली पसंद कंगना हैं।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। फिल्म के निर्देशक अलौकिक ने लिखा- सीता आरम्भ, ब्रह्मांड उन लोगों की मदद करता है जो विश्वास के साथ समर्पण करते हैं। मृगतृष्णा क्या थी, अब स्पष्ट है। एक पवित्र चरित्र का सपना जो कभी नहीं खोजा गया वह अब एक वास्तविकता है। मैं सीता एक अवतार में कंगना को कास्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह पवित्र यात्रा हमारी पौराणिक कथाओं को देखने के तरीके को बदल देगी।

कंगना ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि वो इस किरदार को लेकर खासी उत्साहित हैं। ‘तानाजी’ बनाने वाले निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ सीता का किरदार निभाने के लिए कृति सेनन को चुना गया है। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है और इसमें प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं भवई फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं ऐन्द्रिता रे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago