Categories: Government

हरियाणा सरकार द्वारा क्यों और किन लड़कियों को दिए जायेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह, जानिए

हरियाणा के नूंह जिले में स्थित सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का निर्णय लिया गया है। लेकिन यह प्रोत्साहन राशि केवल उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जिनकी प्रत्येक तिमाही में 80% उपस्थिति दर्ज होगी तथा साथ उसका नूंह जिला की स्थाई निवासी होना भी जरूरी है। यह जानकारी कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के एक प्रवक्ता द्वारा दी गई।

वर्तमान समय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना बहुत ही महंगा हो गया है, ऐसे में गरीब माता पिता अपनी बेटियों की पढ़ाई को रोकने के लिए विवश हो जाते हैं। लेकिन अब अनेकों शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की पढ़ाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दिए जाने की योजना शुरू कर दी गई।

छात्राओं को छात्रवृत्ति दिए जाने का उद्देश्य उनके लिए पढ़ाई को आसान बनाना है। बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ योजना को भी इससे बढ़ावा मिलेगा तथा लड़कियों को आगे पढ़ने व बढ़ने में सहायता मिल सकेगी। उच्च शिक्षा का खर्च वहन करने में छात्राओं को चुनौतियों व कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए सरकार उन्हें छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान करती है।

बता दें की नूंह जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में दी वाली अंतिम तिमाही की राशि को छात्राओं द्वारा सभी विषयों में फाइनल परीक्षा दिए जाने के बाद दी जाएगी। दी जाने वाली यह प्रोत्साहन राशि छात्राओं को मिलने वाली अन्य छात्रवृत्तियों एवं लाभों से अलग होगी तथा सीधे छात्राओं के बैंक अकाउंट में यह राशि भेजी जाएगी।

मेवात विकास योजना एजेंसी नूंह के फंड से इस योजना का खर्च किया जाएगा। 13 सितंबर 2021 से आगे आने वाले 5 सालों के लिए यह योजना कार्यान्वित होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago