Categories: India

हरियाणा में आया एक अनोखा मामला, भगवान श्रीराम ने कराई एफआईआर दर्ज

हरियाणा के अंबाला जिले में भगवान श्रीराम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सुर्खियों में है। भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर यह एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने खुद को भगवान श्रीराम का प्रतिनिधि कहते हुए यह शिकायत दर्ज करवाई है।

बता दें कि संजीव घारू नाम के एक शख्स द्वारा नारायणगढ़ थाने में भगवान श्रीराम के प्रतिनिधि के तौर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। संजीव घारू नाम के इस युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की थी, जिसपर जींद निवासी जंग बहादुर व पंजाब के संगरूर निवासी मनीष में कुछ आपत्तिजनक कॉमेंट कर दिए।

जिस कारण संजीव घारू आहत हो गए और श्रीराम के प्रतिनिधि के तौर पर वे एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंच गए दोनों युवकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कराया।

संजीव घारू द्वारा की गई शिकायत में उसने खुद रामचंद्र पुत्र दशरथ व पता अयोध्या फैजाबाद उत्तर प्रदेश लिखवाया तथा स्वयं को उनका प्रतिनिधि कहते हुए शिकायत दर्ज करने की मांग की। निम्न शिकायत पर अंबाला पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 और 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संजीव घारू का कहना है कि इस शिकायत को दर्ज कराने का उनका मकसद है कि लोग इससे सबक लें व गलत कॉमेंट करने से बचें।

शिकायतकर्ता संजीव घारू ने बताया कि राम जन्मभूमि की तर्ज पर ही यह मामला दर्ज कराया गया है। जहां कि भगवान राम स्वयं अपने केस की पैरवी कर रहे थे। डीसीपी नारायणगढ़ ने बताया कि मामले को दर्ज कर उसपर जांच शुरू कर दी गई है। मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हैं तथा इसमें धाराओं को जोड़ दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago