Categories: Health

राज्य में तेजी से जारी है वेक्सिनेशन का कार्य, करोड़ो लोगो का हो चुका है टीकाकरण :अनिल विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य जारी है और इसी कड़ी में प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 60,158 पात्र व्यक्तियों का कोविद-19 का वैक्सीनेशन हो चुका है। विज ने कहा कि हरियाणा ने आज कोविड टीकाकरण के लिए 2 करोड़ का लक्ष्य 1,47,92,987 की पहली डोज और 52,67,220 वैक्सीन की दूसरी डोज के साथ प्राप्त कर लिया है। हरियाणा में 18 वर्ष से अधिक आयु के टीकाकरण के लिए पात्र व्यक्तियों की संख्या 1,90,69,418 है ।

न्होंने बताया कि कुल पात्र 1,90,69,418 लाभार्थियों में से 18 से 44 वर्श आयु वर्ग के 1,05,67,138 लोगों को वैक्सीनेट किया चुका है। इस श्रेणी में से 87,20,304 लोगों को पहली डोज लगाई गई जोकि 77 प्रतिशत है। इसी प्रकार, 18,46,834 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जो कि 16 प्रतिशत है। श्री विज ने बताया कि इसी प्रकार, 45 से 60 साल की आयु वर्ग के कुल 47,61,715 लाभार्थियों को वैक्सीनेट किया चुका है

और जिसमें से 32,06,714 लोगों को पहली डोज लगाई गई जोकि 70 प्रतिशत है। इसी प्रकार, 15,55,001 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जो कि 34 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 60 साल से अधिक आयु वर्ग के कुल 37,54,943 लोगों को वैक्सीनेट किया चुका है और जिसमें से 23,62,091 लोगों को पहली डोज लगाई गई जोकि 77 प्रतिषत है। इसी प्रकार, 13,92,852 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जो कि 45 प्रतिशत है।


श्री विज ने बताया कि अब तक फं्रटलाईन वर्करों की श्रेणी में 4,88,150 को वैक्सीनेट किया जा चुका है जिसमें से 2,51,519 को पहली डोज लगाई जा चुकी है जोकि 103 प्रतिषत है तथा 2,36,631 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जोकि 97 प्रतिशत है।


इसी प्रकार, अब तक हैल्थकेयर वर्करों की श्रेणी में 4,88,261 को वैक्सीनेट किया जा चुका है जिसमें से 2,52,359 को पहली डोज लगाई जा चुकी है जोकि 99 प्रतिषत है तथा 2,35,902 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जोकि 92 प्रतिशत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago