
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 19 की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इरफान है जो उत्तर प्रदेश के हापुड़ का रहने वाला है
आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत फरीदाबाद में दो मुकदमे दर्ज है जिसमें आरोपी ने एक ऑल्टो कार और एक मोटरसाइकिल चोरी की थी
चोरी के पश्चात आरोपी को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसमें वह जेल में बंद था। पुलिस चौकी सेक्टर 19 की टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कार और मोटरसाइकिल बरामद की गई।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दूध बेचने का काम करता है। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके नीमका जेल भेज दिया गया है
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…