Categories: Education

महामारी के कारण लंबे समय से बंद कॉलेज व पॉलीटेक्निक खोलने की मिली छूट, पहली से तीसरी तक की कक्षाएं भी होंगी शुरू

महामारी के कारण काफी लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को कुछ छूटों के साथ भले ही खोल दिया गया हो, लेकिन कॉलेज और पॉलीटेक्निक पर अब भी रोक लगाई हुई थी, जिन्हें अब खोलने का फैसला प्रदेश सरकार द्वारा ले लिए गया है। बता दें कि महामारी अलर्ट, सुरक्षित लॉकडाउन को 4 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में महामारी के संक्रमण का खतरा कम होता दिख रहा है

यह देखते हुए सरकार ने कॉलेज और पॉलीटेक्निक खोलने की छूट दे दी है। इस वर्ष 12वीं पास करने वाले छात्र पहली बार कॉलेज जा सकेंगे। इसके लिए कॉलेजों के लिए हायर एजुकेशन और पॉलीटेक्निक के लिए टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।

विभाग द्वारा तय किया जाएगा कि कॉलेजों में कब और कितनी संख्या में विद्यार्थियों को बुलाया जाना है। विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में मास्क पहनना, सेनिटाइजर का यूज करना तथा दो गज दूरी बनाए रखना अति आवश्यक होगा। ज्ञात है कि पहले ही सरकार द्वारा आईटीआई, लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर खोले जा चुके हैं तथा कॉलेजों की ऑनलाइन कक्षाएं भी लग रही थीं। लेकिन अभी अन्य पाबंदियों को जारी रखने का फैंसला लिया गया है। साथ ही प्रदेश के स्कूलों में भी पहली से तीसरी तक की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा रेस्तरां, बार, होटल, जिम, स्पा, क्लब हाउस, सिनेमा हॉल आदि को अभी खोलने की छूट नहीं दी गई है। ये अभी केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुलेंगे। धार्मिक स्थलों में अभी 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की छूट नहीं दी गई है। इनडोर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अधिकतम 100 लोग, खुले में 200 से अधिक लोग अभी भी इकट्ठा नहीं हो सकते।

प्रदेश में पूरे 18 महीनों बाद सोमवार को पहली से तीसरी तक की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। लेकिन अभी केवल 50 फीसदी बच्चों को ही अलग – अलग दिनों में बुलाया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों की सहमति भी जरूरी है। स्कूल जाने वाले बच्चों से अभिभावकों के सहमति पत्र लिए जायेंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय बच्चों के लिए निर्धारित किया गया है,

जबकि शिक्षक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में हाजिर रहेंगे। स्कूल खुल जाने के बावजूद अब भी ऑनलाइन और एजूसेट से पढ़ाई जारी रहेगी, ताकि जो अभिभावक अब भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के इच्छुक नहीं हैं उनके पास पढ़ाई का विकल्प रहे।

बता दें कि प्रदेश में कक्षा पहली से तीसरी तक के कुल 11,50,017 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 5,15,855 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं जबकि 6,34,162 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago