Categories: Trending

GoogleDuo पर अब एक साथ 32 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉल, जाने कैसे ?

Google Duo वेब वर्ज़न के ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ने वाले सदस्यों में आखिरकार विस्तार कर दिया गया है। अब सिंगल, ग्रुप वीडियो कॉल में एक-साथ 32 सदस्य जुड़ सकते हैं, जिसका ऐलान कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए किया गया है।

GoogleDuo पर अब एक साथ 32 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉल, जाने कैसे ?

गौरतलब, एक महीने पहले गूगल ने घोषणा की थी कि वह जल्द ही वेब वर्ज़न ग्रुप वीडियो कॉल सपोर्ट के साथ फैमिली मोड पेश करेगी। इसके ठीक 1 महीने बाद ही अब ग्रुप वीडियो कॉल में यह बदलाव पेश किया गया । इस अपडेट को लेटेस्ट क्रोम वर्ज़न में रोलआउट करना शुरू करना भी शुरू कर दिया गया है।

Senior Director of Product and Design, Sanaz Ahari Lemelson ने ट्वीट में बताते हुए कहा कि Google Duo के वेब वर्ज़न में 32 लोग सिंगल वीडियो कॉल में एक-साथ जुड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी बोला कि इस अपडेट को लेटेस्ट वर्ज़न के क्रोम वेब ब्राउज़र में रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। Lemelson द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में 19 लोग एक-साथ सिंगल स्क्रीन पर वीडियो कॉल करते नज़र आ रहे थे।

आपको बता दें कि अब ग्रुप कॉल में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।इसी के साथ वीडियो क्वालिटी पर भी गूगल ने ध्यान दिया है , ताकि लोगों को इस दौरान परेशानी का सामना ना करना पड़े।

गूगल की एप्स को अन्य एप्स के मुकाबले अधिक सुरक्षित और प्राइवेसी माना जाता है ।इसलिए लोग अक्सर गूगल से ही अपने काम काज करते है । अब गूगल ने ग्रुप वीडियो कॉल्स को एक समय पर 32 लोगों के साथ कर उनके यूजर को लाभ दिया है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago