Categories: Public Issue

क्रिकेट खेलते वक्त बिजली गिर जाने से युवक की मौत, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा

चंडीगढ़ में मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 19 साल के उस युवक की मौत बिजली गिरने से हुई। घटना सोमवार शाम 5 बजे, मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन की है, जहां क्रिकेट खेलते वक्त 19 साल के युवक से ऊपर अचानक से बिजली गिरी। बिजली गिरने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक युवक की पहचान सोहेल के रूप में हुई है, जोकि मनीमाजरा के माड़ीवाला टाउन का निवासी है। घटना उस समय घटित हुई जब सोहेल बारिश के दौरान गार्डन में खड़े होकर क्षेत्ररक्षण कर रहा था। क्षेत्ररक्षण के दौरान अचानक से सोहेल के ऊपर बिजली गिर गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बता दें कि सोमवार शाम 5:10 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिवालिक गार्डन में एक युवक पर बिजली गिर गई है। एक राहगीर की मदद से तुरंत ही सोहेल को मनीमाजरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सोहेल के पिता द्वारा दिए गए बयान में बताया गया कि वह मंडी में सब्जी बेचने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं।

इससे पहले अगस्त 2019 में भी तीन सहेलियों के साथ सुखना लेक पर घूमने गई डेराबस्सी की रहने वाली एक महिला तमन्ना पर भी बिजली गिर गई थी, तमन्ना की उम्र 19 वर्ष ही थी। बिजली गिर जाने के कारण उसकी पीठ व सिर झुलस गया था। पुलिस द्वारा उसे अस्पताल भी पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago