Categories: Press Release

सतिंदर सरताज के वैंकूवर शो की एक करोड़ 10 लाख रुपए की टिकटें ऑनलाइन बिकीं

वी टिक्स के स्पोक्सपर्सन केविन शैली ने सतिंदर सरताज के वैंकूवर में 7 नवंबर को होने वाले शो का हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया है। उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सरताज के शो की $191000 की 2714 टिकट बिक चुकी हैं व कोई भी सीट खाली नहीं बची है ।

इसके अलावा स्पॉन्सरस की तरफ से इस शो में अपनी मशहूरी के लिए तकरीबन 50000 कनाडियन डॉलर लगाए गए हैं । इस शो की सारी टिकट शो से 50 दिन पहले ही बिक चुकी हैं जो कि पंजाबी इंडस्ट्री में हैरानी की बात है ।

कोविड के बाद पंजाबी गायकी की तरफ विदेशों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है, इस बात की पुष्टि कनाडा की फिरदोस प्रोडक्शन कंपनी ने भी की है उन्होंने बातचीत में बताया कि इस शो की सारी मार्केटिंग सोशल मीडिया के जरिए की हुई है।

जिसकी देखरेख अमेरिकन कंपनी ने की थी , उन्होंने बताया कि खास बात यह है की शो की एक भी टिकट मुफ्त नहीं दी गई है गौरतलब है कि डॉक्टर सतेंद्र सरताज पंजाब के वह गायक हैं जिन्हें अपनी साफ-सुथरी छवि व सार्थक गायकी के लिए जाना जाता है।

पिछले दो-तीन सालों में उन्होंने अपनी कार्यशैली में काफी बदलाव किए हैं जिसके कारण इस साल उनके शो को काफी अच्छा रिस्पां मिल रहा है , सतेंद्र ने पिछले कुछ समय में अपने गीतों की गिनती को बढ़ाया है और अब वह हर महीने एक गीत रिलीज कर रहे हैं व लोगों के बीच में प्रोग्राम , व चैरिटी के कामों को भी बढ़ाया है ।

ब्लैक प्रिंस के बाद उन्होंने आम परिवारों के बीच में आ रही मुश्किलों को लेकर अपनी दूसरी फिल्म इक्को मिक्के पेश की थी जिस को बहुत अच्छा रिस्पांस भी मिला था लेकिन वह पिछले मार्च को रिलीज हुई थी लेकिन करोना महामारी के कारण रिलीज के 2 दिन बाद ही सिनेमा बंद पड़ गए थे, अब वह इक्को मिक्के को 26 नवंबर को दोबारा रिलीज कर रहे हैं व दोबारा भी दर्शकों का वैसा ही रिस्पांस मिलने की उम्मीद जताई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago