समय से पहले दिल्ली और हरियाणा में मानसून देगा दस्तक, जानिए कौन कौन से क्षेत्र में होगी बारिश

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को तापमान सामान्य सीमा से अधिक रहा, जिससे राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ गई और लू भी चली | वहीं मौसम विभाग ने घोषणा की है कि मानसून राष्ट्रीय राजधानी में एक हफ्ते से भी कम समय में पहुंच जाएगा |भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दिल्लीवासियों को खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि इस बार तीन-चार दिन पहले ही मानसून राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा, आमतौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है | मौसम विभाग के क्षेत्रीय अनुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल और इसके आसपास मंडरा रहा एक चक्रवाती परिसंचरण 19 और 20 जून को दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा |

समय से पहले दिल्ली और हरियाणा में मानसून देगा दस्तक, जानिए कौन कौन से क्षेत्र में होगी बारिशसमय से पहले दिल्ली और हरियाणा में मानसून देगा दस्तक, जानिए कौन कौन से क्षेत्र में होगी बारिश

उन्होंने यह भी कहा की, “इससे मानसून को 22 और 23 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी हरियाणा की ओर से बढ़ने में मदद मिलेगी.” उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि इस बार मानसून चार दिन पहले यानि 22-23 जून को दिल्ली में होगा |

मौसम विभाग ने इस साल उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य बारिश (103 प्रतिशत) होने का अनुमान जताया है | श्रीवास्तव ने कहा कि 18 और 19 जून तक दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा |

हरियाणा-पंजाब में चढ़ा पारा

हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया, दोनों राज्यों में हिसार सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया |
नारनौल में भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया | अंबाला में सामान्य से एक डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तथा करनाल में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया | चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.3 डिग्री दर्ज किया गया |

हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19-21 जून के बीच कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है पंजाब में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है |

यूपी में गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश में जोर पकड़ रहे मानसून की वजह से राज्य के अनेक पूर्वी हिस्सों में जमकर बारिश हुई प्रदेश के खासकर पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर सुबह से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक जारी रहा | इस बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी से राहत मिली है |

इस दौरान बस्ती में सबसे ज्यादा 33 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है | इसके अलावा हरैया में 12, बांसी में 9, तरबगंज तथा सिराथू में आठ-आठ, अयोध्या, अकबरपुर, चंद्रदीप घाट, गोंडा और भिनगा में सात-सात, बहराइच और इलाहाबाद में छह-छह तथा वाराणसी और बीकापुर में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है |

Written by- Prashant K Sonni

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh
Tags: Barishdelhi

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

3 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

3 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

3 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

4 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 month ago