Categories: Government

अरावली क्षेत्र में वन एवं वन्यजीव द्वारा तितलियों का विशेष सर्वेक्षण

जिले के अरावली क्षेत्र में खोल खंड के 10 गावों में वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा तितलियों का विशेष सर्वेक्षण कराया जाएगा। हरियाणा राज्य में अपनी तरह का यह पहला सर्वेक्षण होगा, जोकि गांव पालड़ा, अहरोद, बासदूदा, खोल, मनेठी, भालकी, माजरा, नांधा, बलवाड़ी व खालेटा में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में तितलियों की विविधता के आंकलन का होगा।

यह सर्वेक्षण जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के अध्ययन का उपयोगी सर्वे साबित होगा। फुलवारी व बगीचों इत्यादि में मंडराती तितलियां प्रत्येक जन का मन मोह लेती हैं, लेकिन बदलते पर्यावरण के साथ तितलियां भी दिखना बंद हो जाती हैं। तितलियां एक बेहतरीन पर्यावरण की सूचक होती हैं।

उपायुक्त यशवेंद्र सिंह ने इस विशेष तितली सर्वेक्षण के निर्णय को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि तितलियों को हमारे ईको सिस्टम का बायो इंडिकेटर भी माना जाता है। तितलियां अपने निवास स्थान की गड़बड़ी और प्रदूषण के प्रति काफी संवेदनशील होती हैं। यह विशेष तितली सर्वेक्षण क्षेत्र की परिस्थिति पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और असंतुलन को देखने का आधार भी बनेगा।

बता दें कि पहला तितली सर्वेक्षण अरावली क्षेत्र के खोल खंड गावों में किया जाएगा। तितलियां जोकि एक महत्वपूर्ण परागणक भी हैं और कई पौधों की प्रजातियों को भी परागित करते हैं क्योंकि वे फूल से फूल की ओर बढ़ते हैं। तितलियों व पौधों के बीच एक सहजीवी संबंध होता है। पर्यावरण की सूचक तितलियां जंगल की जैव विविधता को भी दर्शाती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago