Categories: Featured

दोस्तो ने किया ऐसा मजाक, शादी के स्टेज से सीधे अस्पताल पहुंचा दूल्हा, जानें कैसे

शादी का दिन हर किसी के लिए काफी खास होता है। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के दोस्त अक्सर मस्ती करते हैं। इस ‘मस्ती’ से खुशनुमा माहौल में चार-चांद लग जाते हैं, लेकिन रोमानिया में रहने वाले एक शख्स को दोस्तों की ये मस्ती बेहद भारी पड़ी। शादी के स्टेज से वो सीधा अस्पताल पहुंच गया। दूल्हे की रीढ़ की हड्डी टूट गई है और फिलहाल उसे लंबे समय तक अस्पताल में ही रहना होगा।

जीवन के यादगार पलों में से एक होती है शादी। जश्न जैसे माहौल में अक्सर दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों और रिश्तेदारों को हंसी मजाक करते देखा जाता है। यह घटना पिछले हफ्ते उत्तर-पश्चिमी रोमानिया के बिहोर काउंटी में हुई, जब दूल्हे के दोस्तों ने उसे हवा में उछाला, लेकिन वापस पकड़ने में नाकाम रहे।

ऐसा कई बार देखने को मिलता है जब जश्न के बदले मातम छा जाता है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे तभी दूल्हे के कुछ दोस्त वहां आए और उसे हवा में उछालना शुरू कर दिया। पहली बार तो वो उसे कैच करने में सफल रहे, लेकिन दूसरी बार ऐसा नहीं कर पाए। 31 वर्षीय दूल्हा हवा से सीधा जमीन पर सिर के बल गिरा। इसके बाद खुशी का माहौल एकदम से गमगीन हो गया।

कभी-कभी हंसी मजाक भारी पड़ जाता है। यह इतना भारी पड़ा कि सभी मेहमानों को याद रहेगा। दोस्त तुरंत दूल्हे को अस्पताल लेकर गए, जहां पता चला कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है और फिलहाल उसे अस्पताल में ही रहना होगा। पीड़ित ने कहा, ‘शादी का रिसेप्शन चल रहा था। सभी बेहद खुश थे, तभी मेरे दोस्त आए और मुझे हवा में उछालने लगे। ये उनका खुशी व्यक्त करने का तरीका था। हालांकि, इसी दौरान दुर्घटना हो गई।

किसी की शादी का दिन ऐसा गुजरे तो काफी परेशानी होती है। दुल्हन का काफी बुरा हाल है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि दूल्हे के अस्पताल पहुंच जाने के बाद भी रिसेप्शन चलता रहा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago