Categories: Government

नौकरी दिलाने के नाम पर घूस लेने वाले दलालों को अब पुलिस की टीम सिखाएगी सबक, डायल करें यह नंबर

सरकारी नौकरी से जुड़े मामलों में नकल और पेपर लीक जैसे प्रक्रियाओं पर लगाम लगाने हेतु अब सरकार सख्त कड़े नियम अपना रहे हैं, और ऐसे में मोटी रकम वसूल कर सरकारी नौकरी दिलाने के सब्जबाग दिखाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने का पूर्ण इंतजाम कर चुके हैं।

दरअसल, कई बार देखा गया है कि नौकरी का प्रलोभन देकर युवाओं को ठगने वाले दलाल मोटी रकम भी वसूल कर लेते हैं और बदले में युवाओं को केवल धोखा ही मिलता है। अब ऐसे में इन पर नकेल कसने के लिए सरकार भी कड़े हथकंडे अपना रही हैं तभी कहीं जाकर इन ठगी पर फुल स्टॉप लग सकेगा।

वहीं अब ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की जाएंगी। विजिलेंस का टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 शुरू किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति नौकरी के नाम पर लेन-देन की शिकायत कर सकता है।नौकरी दिलाने के नाम पर सक्रिय दलालों की जड़ तक पहुंचने और नेटवर्क को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को विजिलेंस विभाग के टोल फ्री नंबर की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से ठगी करने वालों को चेताते हुए कहा कि अब वे सतर्क हो जाएं, उनके खिलाफ विजिलेंस विभाग कार्रवाई करेगा। साथ ही युवाओं से गुजारिश की कि यदि कोई उनसे नौकरी के लिए पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत तुरंत विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर करें। आरोपित के खिलाफ न केवल कार्रवाई होगी, बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़ा भी जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले के बाद दो परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं और रविवार को होने वाली सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा कि वे यह तो वादा नहीं करते कि सबको सरकारी नौकरी देंगे, लेकिन इतना दावा जरूर करते हैं कि सबको रोजगार मिलेगा। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रदेश के 29 युवाओं के चयन पर बधाई भी दी।प्रदेश में मेरिट के आधार पर ही नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का रैकेट पुराने समय से चला आ रहा है। इसकी जड़ें काफी गहरी हैं जिसे तोडऩे के लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के हर युवा को नौकरी देने के बयान पर तंज कसा कि जो लोग भ्रष्टाचार के आरोप में 10 वर्ष की सजा काट चुके हैं, वे आज ऐसा वादा कर रहे हैं। उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से मोटी रकम ऐंठने वाले दलालों को धोल कपड़िया की संज्ञा देते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में इन्होंने खूब मलाई लूटी है, लेकिन अब ये खुद बेरोजगार हो गए हैं।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago