Categories: Entertainment

19 की उम्र में मां बन गई थी शक्ति कपूर की पत्नी, घर से भागकर की थी शादी

कुछ हीरो या फिर विलेन ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने समय में अपनी ज़िंदगी को भी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में ही जिया है। यानी रील लाइफ और रियल लाइफ में कोई ज़्यादा अंतर ही नहीं रहा है। अब ऐसी ही लाइफ शक्ति कपूर और उनकी धर्मपत्नी की रही है।

बतादें, बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं। विलेन के रूप में या फिर कॉमेडी के किरदार में शक्ति कपूर ने लोगों के दिलों दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है।

शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्हें अपना ये नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था इसी वजह से उन्होंने इसे बदल लिया। शक्ति एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है। शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे भी 80 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म किस्मत’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता लीड रोल में थे। इसी फिल्म के सेट पर शक्ति और शिवांगी पहली बार मिले थे। बता दें कि, यह वो दौर था जब दोनों फिल्म इंडस्ट्री के लिए नए थे और फ़िल्मी दुनिया में स्ट्रगल कर रहे थे। हालांकि फिल्म किस्मत’ हिट हुई तो दोनों का करियर भी चल पड़ा।

फिल्म के हिट होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन शिवांगी के परिवार के लोग इस रिश्ते से खुश नहीं थे। ऐसे में शक्ति कपूर, शिवांगी को भगा ले गए और दोनों ने साल 1982 में भागकर शादी कर ली। और फिर ख़बर के मुताबिक केवल 19 साल की उम्र में शिवांगी माँ बन गईं थी, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था।

जिसका नाम सिद्धार्थ है। फिर उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम श्रद्धा कपूर है, जो कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। तो इस तरह की लाइफ रही है शक्ति कपूर और उनकी पत्नी शिवांगी की। अब इसपर आपका क्या कमेंट आ सकता है? आप ज़रूर करिए, हम इंतज़ार करेंगे।

Muskan Gautam

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago