Categories: Trending

विकास दुबे का जब एनकाउंटर करने के बाद अरबो की दौलत पकड़ में आई देखिये क्या हे राज़

मैं हूं विकास दुबे, कानपुर वाला…मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूँ। दरअसल ये शब्द आज भी कान में गूंजते हैं। बतादें यूपी पुलिस की दर्जनों टीमें कई राज्यों और नेपाल तक में लंबा जाल बिछाने के बावजूद घटना के एक हफ़्ते बाद तक विकास दुबे को पकड़ नहीं पाईं।

गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास दुबे ने कथित तौर पर ख़ुद को सरेंडर कराया। हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस का दावा है कि गिरफ़्तार उन्होंने किया लेकिन इस गिरफ़्तारी पर संदेह जताया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह ही विकास दुबे के कथित तौर पर मुठभेड़ में पहले घायल होने और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल में मारे जाने की ख़बर आई।

यूपी एसटीएफ़ जानकारी दी कि विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। कानपुर के पास ही पुलिस की एक गाड़ी अचानक हादसे का शिकार होकर पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में अभियुक्त को मारना पड़ा।

और उसकी अकूत सम्पत्ति की बातें भी आपको बताते हैं। विकास के एनकाउंटर के बाद जब इसकी सम्पति का आकलन किया गया तब सबके होश उड़ गए क्योंकि विकास दुबे की सम्पति 100 करोड़ रूपए से भी अधिक थी। शुरूआती जांच में यह पता चला है की विकास दुबे पिछले तीन सालों में 14 बार विदेश गया था साथ ही लखनऊ और कानपुर में इसके कई फ्लैट्स और घर है जिनकी कीमत करोड़ों में है।

इतना ही नही विकास दुबे के दुबई में भी कई घर और फ्लैट्स मौजूद है और एक अनुमान के साथ विदेशों में बने इसके घर और फ्लैट्स की कीमत 30 करोड़ से भी ज्यादा है। विकास दुबे ने अपने इलाके में डर और दहशत की बदौलत कई सम्पतियों पर कब्जा करना और वसूली करना शुरू कर दिया और धीरे धीरे U.P का कुबेर बन गया। लोग उसके नाम से ही कांपते थे क्योंकि उसने दहशत का इतना बड़ा सम्राज्य खड़ा कर दिया था की वो चाहता था हथिया लेता था।

Muskan Gautam

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago